Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: कारागार और बालगृह का किया गया निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं की समीक्षा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Omprakash Tiwari , Date: 03/04/2026 11:08:36 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Omprakash Tiwari ,
  • Date:
  • 03/04/2026 11:08:36 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी देवरिया श्रीमती दिव्या मित्तल, जिला जज श्री धनेन्द्र प्रताप सिंह, सीजेएम श्रीमती मंजू कुमारी और पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन का निरीक्षण विशेष रूप से कारागार के सुरक्षा व्यवस्था, क़ैदियों की देखभाल, और उनकी सुविधाओं के बारे में था।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी देवरिया श्रीमती दिव्या मित्तल, जिला जज श्री धनेन्द्र प्रताप सिंह, सीजेएम श्रीमती मंजू कुमारी और पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन का निरीक्षण विशेष रूप से कारागार के सुरक्षा व्यवस्था, क़ैदियों की देखभाल, और उनकी सुविधाओं के बारे में था। उन्होंने कारागार में सुरक्षा तंत्र की समीक्षा की और यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया कि क़ैदियों की निगरानी मजबूत हो, जिससे किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके । इस दौरान अधिकारीगण द्वारा कारागार में रहने वाले क़ैदियों की स्वास्थ्य सेवा और उनके भोजन व्यवस्था की भी जांच कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देशदिया गया। पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन ने कारागार की सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान दिया और कहा कि सुरक्षा इंतजामों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं होनी चाहिए।

 

कारागार में लगे CCTV कैमरों का संचालन प्रभावी तरीके से करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। तत्पश्चात राजकीय बालगृह के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वहां रह रहे बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, खानपान एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं मानसिक विकास के लिए आवश्यक गतिविधियों का आयोजन सुनिश्चित किया जाए। इसके अतिरिक्त, बालगृह में साफ-सफाई एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। 


Featured News