-
☰
उत्तर प्रदेश: जिला स्तरीय रोप स्किपिंग प्रतियोगिता में मॉन्ट फोर्ट स्कूल ने जीते 18 पदक
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर गागलहेड़ी स्थित मॉन्ट फोर्ट स्कूल के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय इंटर-स्कूल रोप स्किपिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। सेंट मेरीज़ स्कूल, चिलकाना रोड, सहारनपुर में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय के 18 विद्यार्थियों ने भाग लिया और सभी प्रतिभागियों ने पदक जीतकर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। प्रतियोगिता में मॉन्ट फोर्ट स्कूल के खिलाड़ियों ने कुल 18 पदक अपने नाम किए, जिनमें 6 स्वर्ण, 4 रजत और 8 कांस्य पदक शामिल हैं। सबसे खास बात यह रही कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी 18 विद्यार्थियों ने पदक जीतकर विद्यालय के लिए नया कीर्तिमान स्थापित किया। स्वर्ण पदक विजेताओं में शिवम, मानसी, विष्णु, सावनी, निखत और अवनी शामिल रहे। वहीं महक, रिशु, जीवन और नम्रता ने रजत पदक हासिल किया। कांस्य पदक जीतने वालों में सुखजोत, श्रीयांस, आशना, अक्षत, मानस, निहाल, अनमोल और विदित के नाम शामिल हैं। प्रतियोगिता के समापन पर सभी विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों का प्रबंध समिति, शिक्षकों और सहपाठियों ने जोरदार स्वागत किया। पूरे विद्यालय में इस उपलब्धि को लेकर उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। विद्यालय प्रशासन ने खिलाड़ियों की सफलता को उनकी मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास का परिणाम बताया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती चारु जैन ने सभी विजेता विद्यार्थियों और उनके प्रशिक्षक शाकिर को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे मॉन्ट फोर्ट विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और इस तरह की सफलताएं उन्हें भविष्य में राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं। विद्यालय के प्रबंधक पंकज गर्ग और सचिव हर्षित गर्ग ने भी खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों और प्रशिक्षक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक और अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को भी समान महत्व देता है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है, ताकि वे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और सभी ने विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उत्तर प्रदेश: गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धा का उमड़ा सैलाब, हवन-पूजन और भंडारे में जुटे सैकड़ों श्रद्धालु
बिहार: 15 साल पुराने मुआवजा मामले पर डीएम हुए सख्त, किसानों को जल्द भुगतान का दिया भरोसा
दिल्ली: जंतर-मंतर पर वॉइस ऑफ मीडिया का अनशन खत्म, पत्रकारों की मांगों पर सरकार ने दिया आश्वासन
उत्तर प्रदेश: दादरी परिवर्तन यात्रा ने पूरे किए 165 गांव, जगह-जगह मिला जनसमर्थन