Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धा का उमड़ा सैलाब, हवन-पूजन और भंडारे में जुटे सैकड़ों श्रद्धालु

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Gourav Kumar , Date: 30/07/2026 04:10:08 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Gourav Kumar ,
  • Date:
  • 30/07/2026 04:10:08 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भभीसा गांव में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गुरु वेदानंद जी का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान से हवन-यज्ञ संपन्न कराया गया तथा श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। जानकारी के अनुसार, सेवानिवृत्त शिक्षक वेदपाल सिंह उर्फ गुरु वेदानंद जी पिछले लगभग 50 वर्षों से आध्यात्मिक परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि महर्षि महेश योगी और चरणानंद सरस्वती की परंपरा को गुरु वेदानंद जी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कोलकाता, चेन्नई सहित विभिन्न शहरों और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उनके आवास पहुंचे। भक्तों ने गुरु चरणों का पूजन कर आशीर्वाद लिया और आध्यात्मिक प्रवचनों का लाभ उठाया।

कार्यक्रम के दौरान थाना गांव निवासी पंडित देवेंद्र शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन संपन्न कराया। मुख्य अतिथि सलेक चंद वर्मा ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भारतीय संस्कृति, शिक्षा और गुरु-शिष्य परंपरा को समाज की अमूल्य धरोहर बताया। उन्होंने कहा कि गुरु का मार्गदर्शन व्यक्ति के जीवन को सही दिशा प्रदान करता है और संस्कारों से समृद्ध समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम का संचालन संजीव वर्मा ने किया। इस अवसर पर बृजपाल सिंह, राजीव कुमार, वर्णिक कुमार, मोंटी, प्रभास कुमार, नरेंद्र कुमार, रामदत्त शर्मा, चौधरी हरेन्द्र, प्रधान सचिन चौधरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं और ग्रामीण उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता का माहौल देखने को मिला।