-
☰
उत्तर प्रदेश: चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों के हंगामे के बाद टला बड़ा हादसा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज से मिर्जापुर होते हुए रेनूकूट जा रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की एक बस UP 70 FT 0785 में अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बस के भीतर धुआं भरते ही यात्रियों की सांसें थमने लगीं, लेकिन समय रहते उनकी सतर्कता और समझदारी ने एक बड़े हादसे को टाल दिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज से मिर्जापुर होते हुए रेनूकूट जा रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की एक बस UP 70 FT 0785 में अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बस के भीतर धुआं भरते ही यात्रियों की सांसें थमने लगीं, लेकिन समय रहते उनकी सतर्कता और समझदारी ने एक बड़े हादसे को टाल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस के अंदर अचानक धुआं उठना शुरू हुआ। यात्रियों ने तुरंत चालक से बस रोकने को कहा, लेकिन आरोप है कि चालक ने करीब एक किलोमीटर तक बस नहीं रोकी। इस दौरान धुआं बढ़ता गया और यात्रियों को घुटन महसूस होने लगी। हालात बिगड़ने पर जब यात्रियों ने हंगामा किया, तब जाकर बस रोकी गई। बस रुकते ही यात्री जान बचाने के लिए तेजी से नीचे उतरे। इसी बीच चालक मौके से फरार हो गया, जिससे यात्रियों में भारी आक्रोश फैल गया। हालांकि, बस में मौजूद परिचालक वंदना ने संयम दिखाते हुए सभी यात्रियों का किराया वापस कर दिया, जिससे स्थिति कुछ हद तक शांत हुई। घटना के बाद स्थानीय लोगों और यात्रियों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। यदि समय रहते आग नहीं बुझाई जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
राजस्थान: कांग्रेस का प्रदर्शन, नितिन नबीन के बयान पर लोगो ने किया पुतला दहन
राजस्थान: ग्राम रथ अभियान हुआ शुरू, मोबाइल वैन से योजनाओं का होगा प्रचार
उत्तर प्रदेश: निवेश के नाम पर ठगी का जाल, कंपनियों पर उठे सवाल
उत्तर प्रदेश: राजापुर नौगावा में अज्ञात महिला का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी
उत्तर प्रदेश: ताई कमांडो चैंपियनशिप में अमायरा को गोल्ड, रूपांश ने जीता ब्रॉन्ज
उत्तर प्रदेश: श्रद्धांजलि सभा में नम आंखों से दी गई विदाई, पगड़ी रस्म हुई सम्पन्न