Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: ऊषा उपाध्याय के भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बनने पर पदाधिकारियों ने जताई खुशी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 14/10/2026 10:29:14 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 14/10/2026 10:29:14 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ऊषा उपाध्याय के मनोनयन पर संगठन की पदाधिकारियों ने खुशी जताई और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ऊषा उपाध्याय के मनोनयन पर संगठन की पदाधिकारियों ने खुशी जताई और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी से देवबंद रोड स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट किया और ऊषा उपाध्याय को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया।

इस दौरान महिला मोर्चा की पूर्व जिला उपाध्यक्ष बबली देवी, वर्तमान जिला मंत्री एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष गीता राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष रक्षा नामदेव और भाजपा जिला कार्यकारिणी की उपाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहीं। मुलाकात के दौरान संगठन के विस्तार और महिला सशक्तिकरण को लेकर भी चर्चा की गई।

महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने कहा कि ऊषा उपाध्याय के नेतृत्व में सहारनपुर जिले में संगठन और अधिक मजबूत होगा। साथ ही केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में महिला कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने सभी पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर दिलशेर, साहब सिंह, सुफियान, मनोज उपाध्याय सहित संगठन से जुड़े अन्य कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related News

छत्तीसगढ़: महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल, सरस्वती स्व-सहायता समूह को मिला ई-रिक्शा

राजस्थान: 79वें निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में, टोंक से करीब 700 श्रद्धालु होंगे शामिल

 राजस्थान: मदरलैण्ड स्पोर्ट्स एकेडमी ने शुरू किया शतरंज प्रशिक्षण केंद्र, प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच

उत्तर प्रदेश: दशहरा पर वीर रस, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार रस की कविताओं ने बांधा समां, आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रोता

मध्य प्रदेश: खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, कलेक्टर न्यायालय में पेश होगा मामला

उत्तर प्रदेश: विजयादशमी पर VHP-बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, अन्याय के विरुद्ध सुरक्षा का लिया संकल्प


Featured News