-
☰
उत्तर प्रदेश: त्योहारों और शारदीय नवरात्र को लेकर पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने किया फ्लैग मार्च
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में आगामी त्योहारों और शारदीय नवरात्र को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है। रविवार, 11 अक्टूबर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने पुलिस अधीक्षक नगर और अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ कुतुबशेर थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च और पैदल गश्त की। इस दौरान प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में आगामी त्योहारों और शारदीय नवरात्र को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है। रविवार, 11 अक्टूबर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने पुलिस अधीक्षक नगर और अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ कुतुबशेर थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च और पैदल गश्त की। इस दौरान प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। एसएसपी ने त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। रामलीला मंचन स्थलों और रावण दहन स्थलों का निरीक्षण करने के साथ संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने की व्यवस्था की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए ड्रोन से निगरानी और शोभायात्राओं के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। महिला सुरक्षा पर विशेष जोर मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। महिला पुलिसकर्मियों की सक्रिय भागीदारी के साथ जागरूकता, सुरक्षा और महिला सशक्तीकरण से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। पुलिस प्रशासन आयोजन समितियों, स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों के साथ लगातार समन्वय बनाए हुए है, ताकि सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकें। पुलिस ने आमजन से की अपील सहारनपुर पुलिस ने नागरिकों से त्योहारों को शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है। साथ ही आयोजन स्थलों पर सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने, अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है। आपात स्थिति में नागरिक पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क कर सकते हैं। पुलिस प्रशासन ने जनसहयोग से त्योहारों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने की प्रतिबद्धता जताई है।