Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: 14 नवंबर के बाद बड़े बकायादारों की संपत्ति हो सकती है कुर्क, नगर निगम ने दी चेतावनी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 26/10/2026 12:44:45 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 26/10/2026 12:44:45 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: नगर निगम सहारनपुर एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) की अंतिम तिथि के बाद बडे़ बकायादारों के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए सम्पत्ति कुर्क की कार्रवाई करेगा। निगम ने सभी बकायादारों से एक मुश्त समाधान योजना के

विस्तार

उत्तर प्रदेश: नगर निगम सहारनपुर एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) की अंतिम तिथि के बाद बडे़ बकायादारों के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए सम्पत्ति कुर्क की कार्रवाई करेगा। निगम ने सभी बकायादारों से एक मुश्त समाधान योजना के तहत अंतिम तिथि 14 नवंबर तक आवेदन कर शत प्रतिशत ब्याज माफी का लाभ उठाने की अपील की है। नगर निगम द्वारा टैक्स की बकाया राशि जमा कराने के लिए एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) चलाई जा रही है। योजना के तहत टैक्स की समस्त बकाया राशि जमा कराने पर शत-प्रतिशत ब्याज की छूट दिये जाने का प्रावधान है। इसका लाभ उठाने के लिए भवन स्वामियों को 14 नवंबर तक आवेदन करना होगा। 

14 नवंबर के बाद न तो कोई आवेदन स्वीकार किया जायेगा और न ही ब्याज छूट का लाभ मिल सकेगा। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी श्रुति माहेश्वरी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि 14 नवंबर के बाद बड़े बकायादारों से वसूली के लिए सख्त कदम उठाए जायेंगे और सम्पत्ति कुर्क की कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने सभी बकायादारों से एक मुश्त समाधान योजना के तहत शत प्रतिशत ब्याज माफी का लाभ उठाने के लिए 14 नवंबर तक आवेदन करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त 31 अक्तूबर तक चालू वित्त वर्ष की डिमांड पर भी 15ःप्रतिशत की छूट दी जा रही है। उन्होंने अन्य बकायादारों से भी 31 अक्तूबर तक चालू वित्त वर्ष का बकाया टैक्स जमा कराकर 15 प्रतिशत की छूट का लाभ उठाने की अपील की है।

Related News

उत्तर प्रदेश: मां भगवती के भजनों पर रातभर झूमे श्रद्धालु, जय माता दी के जयकारों से गूंजा एसएनटी ग्राउंड

उत्तर प्रदेश: शिवाय सेवा समिति ने धूमधाम से मनाया दसवां स्थापना दिवस, उत्कृष्ट शिक्षकों को किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश: वाराणसी में ‘Wings Over Ganga’ एयर शो: राफेल, सुखोई और तेजस की गर्जना से गूंजा काशी का आसमान

बिहार: रबी महोत्सव में मुखिया जनप्रतिनिधियों की अनदेखी पर मुखिया संघ नाराज, कृषि पदाधिकारी पर सूचना नहीं देने का आरोप

उत्तर प्रदेश: आयुष चिकित्सक डॉ. पुनीत कुमार की लालापुर में ड्यूटी लगाने पर उठे सवाल

उत्तर प्रदेश: आयुष चिकित्सक डॉ. पुनीत कुमार की लालापुर में ड्यूटी लगाने पर उठे सवाल


Featured News