-
☰
उत्तर प्रदेश: साइबर ठगी का शिकार व्यापारी को राहत, नागल पुलिस ने ठगी की रकम कराई वापस
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर नागल कस्बे के एक व्यापारी के साथ मोबाइल सिम बंद करने को लेकर की गई लाखों रुपए की ठगी को थाना पुलिस की साइबर सेल ने तुरंत घटना को गंभीरता से लेते हुए रकम को बैंक खाते में होल्ड कराते हुए मंगलवार को ठगी की गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर नागल कस्बे के एक व्यापारी के साथ मोबाइल सिम बंद करने को लेकर की गई लाखों रुपए की ठगी को थाना पुलिस की साइबर सेल ने तुरंत घटना को गंभीरता से लेते हुए रकम को बैंक खाते में होल्ड कराते हुए मंगलवार को ठगी की गई। रकम को पीड़ित को वापस करा दी गई। ठगी की रकम वापस पाकर पीड़ित परिवार पर खुशी लौट आई। कस्बा नागल के व्यापारी सुभाष कुमार के मोबाइल फोन पर 10 अप्रैल को मोबाइल की सर्विस बंद कराने को लेकर की गई धोखाधड़ी के दौरान 98,378 रुपए की नगदी ठगी कर ली गई थी। उन्होंनें थाना पुलिस की साइबर सेल से शिकायत करते हुए मदद की गुहार लगाई थी, थाना प्रभारी संदीप कुमार सहित थाने की साइबर सेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई पर ठगी की गई 93759 रुपए की राशि वापस करा दी। मंगलवार सुबह कस्बे के व्यापारियों ने पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया सम्मान में व्यापार मंडल अध्यक्ष कपिल डाबर, जिलाध्यक्ष सौरभ त्यागी भाकियू तोमर, मनमोहन सिंह चावला, हेमंत अरोड़ा, अमित गर्ग, शिवम चौधरी सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।
हरियाणा: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर हुई करोड़ों की साइबर ठगी, पांचवां हुआ आरोपी गिरफ्तार
हरियाणा: घर में चोरी का हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी समेत चोरी का माल हुआ बरामद
मध्य प्रदेश: रीवा लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ हुए गिरफ्तार
राजस्थान: मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतक के परिजनों को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता
राजस्थान: MISS & MRS India 2026 क्राउन शो में अकबर खान किया गया सम्मानित