-
☰
उत्तर प्रदेश: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक, आईडी कार्ड किए गए वितरण
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रापए), मीरजापुर की सदर तहसील इकाई द्वारा रविवार को छानबे ब्लॉक मुख्यालय केसभागार में बैठक एवं परिचय पत्र वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रापए), मीरजापुर की सदर तहसील इकाई द्वारा रविवार को छानबे ब्लॉक मुख्यालय केसभागार में बैठक एवं परिचय पत्र वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन की एकजुटता को मजबूत करना, पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करना और सदस्यों की जिम्मेदारियों को स्पष्ट करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिससे वातावरण पूरी तरह गरिमामय हो उठा। मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष अजय ओझा उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता सदर तहसील अध्यक्ष विभूति भूषण सिंह ने की। मंच संचालन शिवशंकर विश्वकर्मा ने किया।
अजय ओझा का संबोधन अपने प्रभावशाली संबोधन में अजय ओझा ने कहा कि “ग्रामीण पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूत नींव है, जो गांव और कस्बों के अंतिम व्यक्ति की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाती है। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक परिवार है। हम हर सदस्य के मान-सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। यदि किसी पत्रकार के साथ अन्याय होता है, तो पूरा संगठन मजबूती से उसके साथ खड़ा होगा।” उन्होंने परिचय पत्र को जिम्मेदारी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक बताते हुए सभी पत्रकारों से अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की अपील की।
छत्तीसगढ़: पीएम आवास योजना की सख्त समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई तेज
हरियाणा: जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्या मंत्री सैनी रहे मौजूद, स्वच्छता अभियान पर दिया गया जोर
छत्तीसगढ़: नवोदय विद्यालय का 100% रिजल्ट, 81 में से सभी विद्यार्थी पास
मध्य प्रदेश: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग
छत्तीसगढ़: मनरेगा की बड़ी सफलता, पनारी नाले से गांव में लौटी खुशहाली
उत्तर प्रदेश: सीबीएसई बोर्ड में 98% रिजल्ट लेकर आरोही मौर्या बनी भदोही की नई टॉपर