Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: सहारनपुर भाकियू भानू की महत्वपूर्ण बैठक गांव जैनपुर में हुई सम्पन्न 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghansyam Das , Date: 08/11/2025 10:25:52 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghansyam Das ,
  • Date:
  • 08/11/2025 10:25:52 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: तहसील नकुड के क्षेत्रीय गांव जैनपुर में दिनांक 7.11.2025 को भारतीय किसान यूनियन भानू महिला मोर्चा की ब्लॉक अध्यक्ष नकुड, श्रीमती प्रियांशी राठी के गांव जैनपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: तहसील नकुड के क्षेत्रीय गांव जैनपुर में दिनांक 7.11.2025 को भारतीय किसान यूनियन भानू महिला मोर्चा की ब्लॉक अध्यक्ष नकुड, श्रीमती प्रियांशी राठी के गांव जैनपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम  के  मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन भानू के जिला अध्यक्ष चौधरी राजू माजरा जी रहे। उन्होंने बैठक को सम्बोधित करते हुए अपने संबोधन में कहा की किसान और मजदूर पर हो रहे अत्याचारों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, किसानों की समस्याओं का निवारण करवाना हमारा प्रथम कर्तव्य बनता है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि भारतीय किसान यूनियन भानु परिवार आपके साथ खड़ा है, इस कार्यक्रम में उनके साथ जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि चौधरी नीरज देदपुरा, मीडिया प्रभारी,  नगर अध्यक्ष रामपुर मनिहारान चौधरी अजय पंवार, इरशाद कुरैशी ग्राम अध्यक्ष इस्लामनगर, सारिक चौधरी जिला महासचिव, आमिर अहमद अल्वी जिला अध्यक्ष अल्वी समाज, रईस अहमद तहसील अध्यक्ष, अय्यूब हसन, राजेंद्र सिंह अंबैहटा देहात अध्यक्ष, स्वराज सिंह ब्लॉक अध्यक्ष कश्यप समाज, बलवान सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष  चौधरी देवी सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष नकुड इरफान कुरैशी, जिला उपाध्यक्ष सूर्यकांत चौधरी रादौर, सोनू चौधरी झाड़वन, लियाकत कुरेशी जिला संगठन मंत्री, प्रवक्ता लोक गायक संजय रंढेडी, बाला, रेवती, बिरमवती, शिमला, रेखा, प्रियंका, प्रीति व  मधु आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।