-
☰
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर स्मार्ट सिटी की रंगीनियों से जगमग, हसनपुर फव्वारा बना आकर्षण का केंद्र
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: स्मार्ट सिटी सहारनपुर देखने लायक हो गयी है। सांझ ढलते ही सहारनपुर रंगीनियों से नहा उठता है। शहर के प्रमुख चौराहे, प्रमुख मार्ग, हसनपुर चौंक के चौराहे पर सुंदर फव्वारा, महानगर के पुल जब रंग-बिरंगे प्रकाश बिंदुओं से झिलमिलाते हैं तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश: स्मार्ट सिटी सहारनपुर देखने लायक हो गयी है। सांझ ढलते ही सहारनपुर रंगीनियों से नहा उठता है। शहर के प्रमुख चौराहे, प्रमुख मार्ग, हसनपुर चौंक के चौराहे पर सुंदर फव्वारा, महानगर के पुल जब रंग-बिरंगे प्रकाश बिंदुओं से झिलमिलाते हैं तो सहारनपुर अपनी एक अनुपम छटा के साथ बहुत मनोहर नजर आता है। महापौर डॉक्टर अजय कुमार के मार्ग दर्शन और माननीय नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर सहारनपुर महानगर को विशेष साफ-सफाई के साथ-साथ तिरंगा लाइटों, झिलमिलाती रंगीन लड़ियों से ऐसा सुंदर रुप दिया गया है जो हर किसी का मन मोह रहा है। शाम ढ़लते ही मुख्य मार्गाे और चौराहों पर घूमते हुए शहर के लोग रंगीनियों का आनंद ले रहे हैं। इसके अलावा कोर्ट रोड व अस्पताल रोड पुल, अम्बाला रोड पुल तथा शारदा नगर पुलों पर भी तिरंगा लाइटों की निराली आभा दिखायी दे रही है। हसनपुर चौंक न केवल लाइटों के साथ बेजोड़ सुंदरता दिखा रहा है अपितु रंग-बिरंगा फव्वारा अद्वितीय दृश्य प्रस्तुत कर रहा है। पथ प्रकाश प्रभारी वी बी सिंह ने बताया कि महानगर के पांच चौराहों घंटाघर, अग्रसैन चौंक, विश्वकर्मा चौंक, अम्बेडकर चौंक व चौधरी चरणसिंह चौंक को जहां विभिन्न प्रकार की लाइटों से सजाया गया है वहीं कोर्ट रोड से हसनपुर चुंगी तक, अग्रसेन चौंक से कचहरी पुल तक, स्टेशन से घंटाघर, जीपीओ से घंटाघर, घंटाघर से अम्बाला रोड पुल तथा देहरादून चौंक से नौगजा पीर तक सभी मार्गों को तिरंगा व गोल्डन लाइटों से सजाया गया है। कांवड़ रुट यानि देहरादून रोड पर न्योन लाइट लगवाई गयी हैं, जिसमें खंभों पर शंख,कलश व त्रिशूल आदि की सुंदरता देखते ही बनती हैं।
छत्तीसगढ़: पीएम आवास योजना की सख्त समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई तेज
हरियाणा: जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्या मंत्री सैनी रहे मौजूद, स्वच्छता अभियान पर दिया गया जोर
छत्तीसगढ़: नवोदय विद्यालय का 100% रिजल्ट, 81 में से सभी विद्यार्थी पास
मध्य प्रदेश: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग
छत्तीसगढ़: मनरेगा की बड़ी सफलता, पनारी नाले से गांव में लौटी खुशहाली
उत्तर प्रदेश: सीबीएसई बोर्ड में 98% रिजल्ट लेकर आरोही मौर्या बनी भदोही की नई टॉपर