Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर हत्याकांड में दूसरा आरोपी मुठभेड़ के बाद हुआ गिरफ्तार
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 13/04/2026 11:19:19 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 13/04/2026 11:19:19 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर के चर्चित अधिवक्ता हत्याकांड में पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए दूसरे आरोपी को भी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर के चर्चित अधिवक्ता हत्याकांड में पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए दूसरे आरोपी को भी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। लगातार कार्रवाई से पुलिस अब इस हाई-प्रोफाइल मामले की परतें तेजी से खोल रही है। जानकारी के अनुसार, आरोपी इंद्रासन बिंद उर्फ पुलिस बिंद (पुत्र गिरजा बिंद, निवासी लोहदी लंका पहाड़ी) को कोतवाली कटरा पुलिस और SOG टीम ने संयुक्त कार्रवाई में चंद्रदीपा के पास घेर लिया। खुद को घिरता देख आरोपी ने भागने की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे मौके पर ही दबोच लिया गया। 

घायल अवस्था में उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस ऑपरेशन को सफल बनाने में कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह और नटवा चौकी प्रभारी कृष्णकांत तिवारी की अहम भूमिका रही। उनकी टीम की मुस्तैदी और सटीक रणनीति से पुलिस को यह बड़ी कामयाबी मिली। गौरतलब है कि इससे पहले इस सनसनीखेज हत्याकांड के मुख्य आरोपी राजेंद्र सोनकर को भी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था, जिसमें उसके दोनों पैरों में गोली लगी थी।