Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: रास्ते के विवाद में मारपीट और पथराव, छह लोग घायल

- Photo by :

उत्तर प्रदेश  Published by: Aryendra Mishra , Date: 05/11/2025 10:56:38 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Aryendra Mishra ,
  • Date:
  • 05/11/2025 10:56:38 am
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रास्ते के विवाद में मारपीट और पथराव, छह लोग घायलकोतवाली क्षेत्र के गांव सकरीजंगल में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्ष के लोगों में जमकर लाठी-डंडे चले। पथराव भी कर दिया गया। महिलाओं समेत दोनों पक्ष के छह लोग घायल हो गए। घटना सोमवार सुबह करीब दस बजे की है। गांव के शमीम और सलीम के बीच पिछले दिनों रास्ते को लेकर विवाद हो गया था। गांव के कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर विवाद शांत करा दिया था, लेकिन सुबह में दोनों पक्ष के लोगों में फिर से कहासुनी हो गई। शमीम के परिजनों में हसीनबानो (35) पत्नी शमील, नाजरीन (22) पुत्री शमीम, मुदस्सिर (18) पुत्र जमील, 

और हसुउद्दीन (58) तो दूसरे पक्ष से सलीम (40) और सर्मील (25) घायल हो गए। दोनों पक्ष के घायलों ने एक- दूसरे पर मारपीट और पथराव करने का आरोप लगाया है। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्राथमिक उपचार कराया गया। गंभीर 'रूप. से घायल नाजरीन, हसुउद्दीन और सलीम को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भ