Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: मेला गुघाल में ‘सुर संगम’ कार्यक्रम ने बांधा समां, गायकों की प्रस्तुतियों पर झूमे श्रोता

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 12/10/2026 10:31:48 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 12/10/2026 10:31:48 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में नगर निगम द्वारा जीआईसी के सभागार में आयोजित ‘‘सुर संगम’ में सुरलहरी की बयार बह निकली। कार्यक्रम में गायकों की शानदार प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देर तक बांधे रखा।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में नगर निगम द्वारा जीआईसी के सभागार में आयोजित ‘‘सुर संगम’ में सुरलहरी की बयार बह निकली। कार्यक्रम में गायकों की शानदार प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देर तक बांधे रखा। महापौर डॉक्टर अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर, भाजपा जिलाध्यक्ष अजित सिंह राणा, एससीएसटी आयोग के सदस्य महिपाल वाल्मीकि, उपसभापति मयंक गर्ग, मेला संयोजक संजय सैनी, मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष दिग्विजय चौहान, पूर्व उपसभापति मुकेश गक्खड़, भाजपा नेत्री वर्षा चौपड़ा, पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा, वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र तनेजा, डॉक्टर खन्ना, पंजाबी समाज के अध्यक्ष पाल्ली कालड़ा तथा कार्यक्रम संयोजक पार्षद चौधरी वीरसैन सिद्धू व सहसंयोजक मशकूर ने माता शारदा देवी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व रिबन काटकर ‘सुर संगम’ का उद्घाटन किया।

देहरादून से आईं गायिका प्रभा ने वंदे मातरम के गायन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। शिव सिमरा के दिशा निर्देशन में एक तरफ जहां गायक सार्थक ने रमता जोगी और मां तुझे सलाम सहित कई लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं की वाहवाही लूटी, वहीं, गायक एवं गिटारिस्ट ऐश जानी ने ‘दूरी सही जाए ना ’ गीत और गिटार पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर श्रोताओं का मन मोह लिया। शोएब नेहरू ने सूफी कलाम पेश कर माहौल को खुशनुमा बनाया तो जावेद अख्तर ने ‘तुम जो मिल गए हो ’ और ‘फूलों का शबाब क्या’ जैसे गीतों से श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। सिंगर प्रभा, सार्थक और जावेद ने एक साथ कई नॉनस्टॉप गीत प्रस्तुत कर महफिल में सुरों की सरिता प्रवाहित की। कलाकारों ने कई युगल गीत भी पेश किए, जिन्हें श्रोताओं ने खूब सराहा। 


इससे पूर्व पार्षद चौधरी चरण वीरसेन सिद्धू व सहसंयोजक सैय्यद मशकूर ने पार्षद नीरज शर्मा, सोपिन पाल, दीपक रहेजा, संजीव कर्णवाल, अमित मित्तल, के के बत्रा, मनोज प्रजापति, सुधीर पंवार, सुलेख चंद, इसम सिंह, सुखबीर वर्मा, जसवीर मोगा, प्रवीण रोहिला, पार्षद प्रतिनिधि अनिल शर्मा, नीरज दिवाकर, परविंदर तोमर, अक्षु छाबड़ा, आदि सभी पार्षदों और अतिथियों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन राकेश शर्मा व मौहम्मद युनुस ने किया।

Related News

छत्तीसगढ़: महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल, सरस्वती स्व-सहायता समूह को मिला ई-रिक्शा

राजस्थान: 79वें निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में, टोंक से करीब 700 श्रद्धालु होंगे शामिल

 राजस्थान: मदरलैण्ड स्पोर्ट्स एकेडमी ने शुरू किया शतरंज प्रशिक्षण केंद्र, प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच

उत्तर प्रदेश: दशहरा पर वीर रस, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार रस की कविताओं ने बांधा समां, आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रोता

मध्य प्रदेश: खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, कलेक्टर न्यायालय में पेश होगा मामला

उत्तर प्रदेश: विजयादशमी पर VHP-बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, अन्याय के विरुद्ध सुरक्षा का लिया संकल्प


Featured News