-
☰
उत्तर प्रदेश: बेमौसम बारिश से फसलें तबाह, किसान मुआवजे की मांग पर जोर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: ग़ाज़ीपुर जिले के गायघाट गांव में बेमौसम बारिश और चक्रवाती तूफान के कारण किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुँचा है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: ग़ाज़ीपुर जिले के गायघाट गांव में बेमौसम बारिश और चक्रवाती तूफान के कारण किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुँचा है। पिछले तीन दिनों से हो रही बेमौसमी बारिश के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है। बारिश से खेतों में खड़ी फसलों जैसे धान, मक्का,तुवर,कपास, और मूंगफली पूरी तरह से खराब हो गई हैं।कई किसानों की फसलें डूब गई है,जिससे उनकी मेहनत पर पानी फिर गया है स्थानीय किसानों का कहना है कि इस समय पर हुई बारिश ने उनकी पूरी उम्मीदें तोड़ दी है। मुख्य रूप से धान की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। कई जगह धान की फसल कटाई के लिए तैयार थी या कट चुकी थी, लेकिन असमय बारिश और जलजमाव के कारण फसलें खेतों में गिर गईं या उनमें अंकुरण होने लगा, जिससे वे बर्बाद हो गईं। अन्य नुकसान: सब्जी (जैसे फूलगोभी) और अन्य रबी फसलों को भी काफी क्षति पहुँची है। किसानों पर असर: इस नुकसान से किसान बहुत चिंतित हैं, क्योंकि उन्हें पहले बाढ़ की दोहरी मार झेलनी पड़ी थी। कई किसानों को कर्ज चुकाने की चिंता सता रही है। वे सरकार से उचित सर्वे और मुआवजे की मांग कर रहे हैं ताकि नुकसान की भरपाई हो सके।
मध्य प्रदेश: फेक आइडेंटिटी बनाकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार सिगरेट से ब्लैकमेल का आरोप
उत्तर प्रदेश: केसर प्लांट की गतिविधियों से ग्रामीणों की जिंदगी हुई दूभर
उत्तर प्रदेश: माडा पुलिस ने जब्त किया 12 किलो का गांजा का हरा पेड़
गुजरात: बेंगलुरु जेल से नया वीडियो वायरल, कैदी नाचते-गाते और पार्टी करते दिखे
हरियाणा: महिला थाना ने स्कूल में छात्राओं को महिला सुरक्षा और नशा मुक्ति के लिए जागरूक किया