Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: नाले में युवक का शव मिलने पर बवाल, ग्रामीणों का प्रदर्शन और पथराव में दो दरोगा घायल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Mukesh Singh , Date: 11/05/2026 11:01:55 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Mukesh Singh ,
  • Date:
  • 11/05/2026 11:01:55 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र स्थित चाचूपुर जटपुरा गांव में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक 25 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालत में नाले में पड़ा मिला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र स्थित चाचूपुर जटपुरा गांव में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक 25 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालत में नाले में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। मृतक की पहचान बृजेश राजपूत (25) के रूप में हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि युवक शराब पीने का आदी था, जबकि परिजनों ने उसकी मौत को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। गुस्साए लोगों ने शव को गांव के शराब ठेके के सामने रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और ठेका बंद कराने की मांग को लेकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को हालात संभालने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसी दौरान आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें दो उपनिरीक्षक घायल हो गए। घायलों में नागेंद्र सिंह और कपिल कुशवाहा शामिल हैं। बताया जा रहा है कि नागेंद्र सिंह का हाल ही में राजेपुर थाने में तबादला हुआ था और उन्होंने अभी कार्यभार भी ग्रहण नहीं किया था।

दोनों घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों के अनुसार नागेंद्र सिंह के सिर में गंभीर चोट आई है, जिस पर टांके लगाए गए हैं, जबकि कपिल कुशवाहा के सिर में भी चोट आई है। दोनों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया और अतिरिक्त पुलिस बल गांव में तैनात किया गया। काफी देर बाद हालात को नियंत्रित किया जा सका। पुलिस युवक की मौत के कारणों और पथराव में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है। घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ।