Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: वाहन चोर हुआ गिरफ्तार, ब्रेजा कार व फर्जी कागजात हुए बरामद

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar Sharma , Date: 13/04/2026 11:25:43 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rakesh Kumar Sharma ,
  • Date:
  • 13/04/2026 11:25:43 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद सहारनपुर के थाना नकुड़,सहारनपुर पुलिस टीम द्वारा 01 शातिर वाहन चोर/अभियुक्त गिरफ्तार , कब्जे से चोरी की 01 ब्रेजा कार, 01 फर्जी नम्बर प्लेट तथा 01 कूटरचित आर.सी (प्रपत्र) बरामद।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद सहारनपुर के थाना नकुड़,सहारनपुर पुलिस टीम द्वारा 01 शातिर वाहन चोर/अभियुक्त गिरफ्तार , कब्जे से चोरी की 01 ब्रेजा कार, 01 फर्जी नम्बर प्लेट तथा 01 कूटरचित आर.सी (प्रपत्र) बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अफराध नियंत्रण, चोरी,लूट,डकैती,वाहन चोरी आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व इन घटनाओं में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्ताही हेतु लगातार गस्त/चैकिंग की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एंव क्षेत्राधिकारी नकुड़ के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष नकुड़ श्री सुरेश कुमार के कुशल नेतृत्व मे आज दिनांक 11.04.2026 को थाना नकुड़ पुलिस टीम द्वारा गस्त/चैकिंग के दौरान 01 शातिर वाहन चोर/अभियुक्त जीशान पुत्र रिजवान बेग निवासी मौ0 संजय विहार कस्बा बनत थाना आर्दश मण्डी जिला शामली को नकुड-गंगोह रोड पर बिजलीघर अम्बेहटा के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 ब्रेजा कार, 01 फर्जी नम्बर प्लेट तथा कूटरचित आरसी बरामद हुई। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना नकुड़ पर मु0अ0सं0 207/26 धारा 317(5),318(4),336(2),338,336(3),340(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।