Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान हुआ तेज
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 13/04/2026 10:36:48 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 13/04/2026 10:36:48 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान सरकार द्वारा चलाए जा रहे महिला/बालिका सुरक्षात्मक अभियान मिशन शक्ति फेज 0,5 के द्वितीय चरण के क्रम में  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक माननीय अभिनंदन सिंह जनपद सहारनपुर के दिशानिर्देशानुसार कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री राधेश्याम यादव के कुशल नेतृत्व एंव उपनिरीक्षक प्रवेश शर्मा की सक्रिय निगरानी में नगर के अनेकों स्थानों पर महिला व बालिका सुरक्षा एंव जन जागरूकता अभियान चलाया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान सरकार द्वारा चलाए जा रहे महिला/बालिका सुरक्षात्मक अभियान मिशन शक्ति फेज 0,5 के द्वितीय चरण के क्रम में  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक माननीय अभिनंदन सिंह जनपद सहारनपुर के दिशानिर्देशानुसार कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री राधेश्याम यादव के कुशल नेतृत्व एंव उपनिरीक्षक प्रवेश शर्मा की सक्रिय निगरानी में नगर के अनेकों स्थानों पर महिला व बालिका सुरक्षा एंव जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान एंटी रोमियो टीम इंचार्ज एस आई प्रवेश शर्मा, महिला कांस्टेबल 158 कविता, होमगार्ड सविता व रविंद्र सिंह द्वारा दिल्ली रोड व बड़गांव रोड, रेलवे-स्टेशन, हाथी गेट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर मनिहारान में महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा सम्मान एवं स्वाभिमान हेतु चलाए जा रहे।

अभियान मिशन शक्ति फेज 0,5 साइबर अपराध सुरक्षा जागरूक अभियान के तहत बालिकाओं को डिजिटल अरेस्टिंग व महिला सशक्तिकरण एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना और उन योजनाओं के बारे में बताया गया। उनके अधिकारों सुरक्षा एवं संरक्षण के बारे में भी जागरूक किया गया, साइबर फ्रॉड एवं साइबर क्राइम के बारे में भी जागरूक किया गया। सरकार द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 1090 वूमेन पावर व 1030 साइबर अपराध 108 एंबुलेंस सेवा तथा 112 पुलिस आपातकालीन सेवा आदि के बारे में जानकारी दी गई और महिला सुरक्षा, सम्मान एंव स्वावलंबन हेतू चलाए जा रहे जागरूकता अभियान संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए।