Contact for Advertisement 9919916171


बिहार: चोरी के दौरान ग्रामीणों ने पकड़ा चोर , पुलिस जांच में जुटी

- Photo by : social media

बिहा  Published by: Rakesh Kumar Paswan , Date: 11/03/2026 11:36:28 am Share:
  • बिहा
  • Published by: Rakesh Kumar Paswan ,
  • Date:
  • 11/03/2026 11:36:28 am
Share:

संक्षेप

बिहार: मैरवा थाना क्षेत्र के उपाध्याय छापर गांव के एक घर मे चोरी कि घटना को अंजाम देकर भाग रहे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।

विस्तार

बिहार: मैरवा थाना क्षेत्र के उपाध्याय छापर गांव के एक घर मे चोरी कि घटना को अंजाम देकर भाग रहे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। बताया जाता है कि उपाध्याय छापर गांव के एक  घर से शादी का सामान खरीदने तथा माटीकोड़ के लिए तथा कुछ परिवार सदस्य बाजार गए थे। इस दौरान घात लगाए तीन युवक ने  मौके का फायदा उठाते हुए घर मे घुस गया और सरसो की बोरी के साथ गेहूँ कि बोरी लेकर भागने के लिए समेट लिए इस दौरान घर के पास स्थित स्कूल की छात्रों का ध्यान तीनो युवक पर पड़ी तभी छात्रों ने सोर मचाया सोर मचाने कि हल्ला सुन तीनो युवक भागने लगे, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तीनो युवक का पीछा किया, जिसमे एक युवक को ग्रामीणों ने पीछा कर दबोच लिए तथा दो युवक फरार हो गए। वही पकड़े गए चोर को ग्रामीणों ने पेड़ मे बंधक बनाया और पुलिस को सूचना देकर उनके हवाले कर दिया। पकड़े गए युवक कि पहचान शवपुरी मठिया मोहल्ले के वीरेंद्र राजभर के पुत्र छोटू राजभर के रूप मे हुई है। हालांकि पुलिस युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ मे जुटी हुई है।