Contact for Advertisement 9919916171


CG Crime News: पत्नी की डांट बनी पति की मौत का कारण, जांच में जुटी पुलिस 

- Photo by : social media

शिखा पांडेय छत्तीसगढ़   Published by: , Date: 18/04/2026 06:01:47 pm Share:
  • शिखा पांडेय छत्तीसगढ़
  • Published by: ,
  • Date:
  • 18/04/2026 06:01:47 pm
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: अंबिकापुर से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है, जहाँ घर देर से आने पर पत्नी की हल्की डांट से दुखी होकर पति ने उठाया खौफनाक कदम, चूहे मारने की दवा खाकर की आत्महत्या।

विस्तार

छत्तीसगढ़: अंबिकापुर से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है, जहाँ घर देर से आने पर पत्नी की हल्की डांट से दुखी होकर पति ने उठाया खौफनाक कदम, चूहे मारने की दवा खाकर की आत्महत्या। जानिए पूरा मामला आखिर है क्या। दरअसल मृतक सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के बोगरू गांव का रहने वाला था। मृतक एक गैर-सरकारी कंपनी, अडानी समूह से जुड़ी परियोजना में काम किया करता था।  रोज़ाना काम की वजह से देरी से घर लौटता था, जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच रोज़ाना झगड़े भी हुआ करते थे। इसी से तंग आकर उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार, घटना वाली रात भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच लड़ाई  हुई थी। विवाद के बाद युवक घर से निकला और पास के डांडगांव पहुंचकर चूहा मारने वाली दवा खरीदी और दवा खरीदने के तुरंत बाद ही उसे खाकर अपनी जान लेने की कोशिश करी। युवक की हालत बिगड़ता देख परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल ले  जाने लगे लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। 

पुलिस की कार्रवाई 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के अनुसार युवक घरेलु विवाद के करण तनाव में रहा करता था। हालांकि, पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है, ताकि घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आस-पास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।