-
☰
छत्तीसगढ़: होली से पहले कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व शांति व्यवस्था की समीक्षा ली बैठक
- Photo by : social media
संक्षेप
छत्तीसगढ़: सूरजपुर कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत ठाकुर ने होली पर्व के पूर्व जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा बैठक ली।
विस्तार
छत्तीसगढ़: सूरजपुर कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत ठाकुर ने होली पर्व के पूर्व जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा बैठक ली। बैठक में त्यौहार के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने पर्व के दौरान सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने यातायात सुरक्षा, सड़क मार्गों तथा नदी-नालों वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने के निर्देश दिए। बैठक में पर्व के दौरान मुखौटा पहनने पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों की चल रही परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा रात्रि 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों एवं अनावश्यक कोलाहल पर नियंत्रण रखने के निर्देश दिए गए। पर्व के दौरान अस्पतालों में पर्याप्त चिकित्सकीय सुविधाएं एवं आपातकालीन व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश प्रदान किए गए, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। इस बैठक में अपर कलेक्टर, सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, डिप्टी कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सभी पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: होलिका दहन और होली को लेकर पीस कमेटी बैठक, पुलिस ने फ्लैग मार्च किया
उत्तर प्रदेश: मनिहारान पुलिस ने चोरी की स्पलैण्डर बाइक बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार
राजस्थान: होली के त्योहार पर कड़ी सुरक्षा, जयपुर और सीमा क्षेत्रों में पुलिस अलर्ट
उत्तर प्रदेश: भगत अनिल के द्वारा करहा पूजन एवं मां दुर्गा हवन, सैकड़ों भक्तों ने लिया भाग
राजस्थान: आचार्य पुलक सागर का जोरदार स्वागत और आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया
छत्तीसगढ़: शासकीय नवीन महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह किया आयोजित