Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: भारतीय पत्रकार संघ ने पत्रकार हितों की रक्षा को लेकर भरी हुंकार, डीएम-एसपी को दिया ज्ञापन

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 13/03/2026 10:43:12 am Share:
  • गुजरात
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 13/03/2026 10:43:12 am
Share:

संक्षेप

गुजरात: भदोही पत्रकारों के उत्पीड़न और उन पर दर्ज किए जा रहे फर्जी मुकदमों के विरोध में भारतीय पत्रकार संघ के प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को जिलाधिकारी शैलेश कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक को ज्ञापन सौंपकर पत्रकारों की समस्याओं से अवगत कराया।

विस्तार

गुजरात: भदोही पत्रकारों के उत्पीड़न और उन पर दर्ज किए जा रहे फर्जी मुकदमों के विरोध में भारतीय पत्रकार संघ के प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को जिलाधिकारी शैलेश कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक को ज्ञापन सौंपकर पत्रकारों की समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष अरुण द्विवेदी कर रहे थे। ज्ञापन के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि हाल के दिनों में पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज करने और खबरों के प्रकाशन में अनावश्यक दबाव बनाने की घटनाएं बढ़ रही हैं, जो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के लिए चिंताजनक है। पत्रकारों ने प्रशासन से मांग की कि ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और पत्रकारों की सुरक्षा तथा स्वतंत्र कार्य वातावरण सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने जन सूचना अधिकारी अनिल कुमार सिंह से भी शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान अरुण द्विवेदी, पत्रकार संदीप दुबे तथा भारतीय पत्रकार संघ भदोही के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र यादव (निहाला) ने उन्हें अंगवस्त्र, पेन और डायरी भेंट कर सम्मानित किया। मुलाकात के दौरान पत्रकारों से जुड़े मुद्दों और खबरों के आदान-प्रदान को लेकर विस्तार से चर्चा भी की गई।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए अरुण द्विवेदी ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है और उसकी आवाज को दबाने का प्रयास किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन या अखबार से जुड़े पत्रकार के साथ यदि कोई अन्याय या समस्या होती है और संगठन को इसकी जानकारी मिलती है, तो भारतीय पत्रकार संघ उस लड़ाई को पूरी मजबूती के साथ लड़ेगा और पत्रकारों के सम्मान व अधिकारों की रक्षा करेगा। इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारी और पत्रकार मौजूद रहे। प्रमुख रूप से भारतीय पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव, जिला संयोजक जितनारायण दुबे, जिला सलाहकार मंत्री सुजीत कुमार यादव, जिला संयुक्त मंत्री मुन्ना लाल यादव, राहुल यादव, प्रमोद कुमार यादव, सतीश मौर्य, तहसील महासचिव शाहरुख खान सहित दर्जनों पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
पत्रकारों ने एक स्वर में कहा कि पत्रकारिता समाज की सच्चाई को सामने लाने का माध्यम है और पत्रकारों की सुरक्षा तथा सम्मान बनाए रखना प्रशासन और समाज दोनों की जिम्मेदारी है।