-
☰
हरियाणा: 36 वर्षों की सेवा के बाद 4 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: करनाल जिला पुलिस करनाल में अपनी उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाएं देने के उपरांत चार अनुभवी पुलिसकर्मी गुरुवार 30 जुलाई को विधिवत रूप से सेवानिवृत्त हुए।
विस्तार
हरियाणा: करनाल जिला पुलिस करनाल में अपनी उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाएं देने के उपरांत चार अनुभवी पुलिसकर्मी गुरुवार 30 जुलाई को विधिवत रूप से सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल, कार्यालय पुलिस अधीक्षक करनाल में एक गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उप पुलिस अधीक्षक मीना कुमारी (एचपीएस) सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन भी इस भावुक एवं सम्मानपूर्ण क्षण के साक्षी बने। उप पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधिकारियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। दिनांक 29 सितंबर 1989 को हरियाणा पुलिस में बतौर सिपाही के पद पर भर्ती हुए। लगभग 36 वर्ष 10 माह की लंबी सेवा अवधि में इन्होंने प्रदेश एवं देश की सेवा निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ की। सेवा काल दौरान कुल 67 रिवॉर्ड प्राप्त हुए। 2. निरीक्षक श्री नफे सिंह (26/ पी पी टी) दिनांक 18 सितंबर 1989 को हरियाणा पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती हुए। लगभग 36 वर्ष 10 महीने की लंबी सेवा अवधि में इन्होंने प्रदेश एवं देश की सेवा निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ की। सेवा काल में उन्हें कुल 32 रिवॉर्ड प्राप्त हुए। 3. उप निरीक्षक श्री चंद्रभान (884/ के एन एल) दिनांक 13 नवंबर 2021 को हरियाणा पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती हुए। इन्होंने 24 वर्ष 08 माह तक विभाग में अपनी सेवाएं प्रदान कीं। सेवा अवधि के दौरान उन्हें कुल 29 रिवॉर्ड प्राप्त हुए। जिला पुलिस करनाल द्वारा सभी सेवानिवृत अधिकारी/ कर्मचारियों की सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें विदाई दी गई। 4.उप निरीक्षक श्री दिलबाग सिंह (529/ के एन एल) दिनांक 01 सितंबर 1992 को हरियाणा पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती हुए। इन्होंने 33 वर्ष 11 माह तक विभाग में अपनी सेवाएं प्रदान की। सेवा अवधि के दौरान उन्हें कुल 09 रिवॉर्ड प्राप्त हुए। जिला पुलिस करनाल द्वारा सभी सेवानिवृत अधिकारी/ कर्मचारियों की सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें विदाई दी गई।
1. निरीक्षक श्री रविन्द्र कुमार (1271/के एन एल)