-
☰
हरियाणा: 6 वर्षीय बच्चे को बहला-फुसलाकर ले जाने तथा कुकर्म करने वाले एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर डॉक्टर रवि शंकर के नेतृत्व में छपार थानाध्यक्ष मोहित चौधरी वे उनकी टीम ने मुठभेड़ में 06 वर्षीय बच्चे को बहला-फुसलाकर ले जाने तथा कुकर्म करने वाले एक अभियुक्त को चखाया पीतल मुज़फ्फरनगर।एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने अपनी तैनाती के बाद से मुजफ्फरनगर पुलिस को एक्टिव मोड पर रखा हुआ है।
विस्तार
हरियाणा: पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर डॉक्टर रवि शंकर के नेतृत्व में छपार थानाध्यक्ष मोहित चौधरी वे उनकी टीम ने मुठभेड़ में 06 वर्षीय बच्चे को बहला-फुसलाकर ले जाने तथा कुकर्म करने वाले एक अभियुक्त को चखाया पीतल मुज़फ्फरनगर।एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने अपनी तैनाती के बाद से मुजफ्फरनगर पुलिस को एक्टिव मोड पर रखा हुआ है। कप्तान संजय कुमार वर्मा के कुशल मार्ग निर्देशन में जिला पुलिस ने बेहतर ढंग से कार्य करते हुए अपराधियों को नेस्तनाबूद करने का काम बड़ी मुस्तेदी के साथ किया हुआ है और कप्तान संजय कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में छपार थानाध्यक्ष मोहित चौधरी व उनकी टीम बेहतर ढंग से अपराधियों को गोली का जवाब गोली से माकूल ढंग से दे रहे है तथा छपार थानाध्यक्ष मोहित चौधरी अपनी चिरपरिक शैली में आमने सामने की मुठभेड़ों अपराधियों को घायल कर सबक सिखाते हुए जेल की सीखचों के पीछे भेजने का काम लगातार कर रहे हैं और आज भी पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर डॉक्टर रवि शंकर के नेतृत्व में छपार थानाध्यक्ष मोहित चौधरी व उपनिरिक्षक सुनील कुमार, उपनिरिक्षक अनुराग सिंह वे उनकी टीम ने दौराने पुलिस मुठभेड़ 06 वर्षीय बच्चे को बहला-फुसलाकर ले जाने तथा कुकर्म करने वाले एक अभियुक्त को घायल अवस्था में किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र मय जिन्दा व खोखा कारतूस भी बरामद किये हैं।अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्रक्षाधिकारी सदर डॉ0 रविशंकर तथा थानाध्यक्ष छपार मोहित कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना छपार पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। घटना का संक्षिप्त विवरण-दिनांक 11/12.03.2026 की देर रात्रि में थाना छपार पुलिस को एक 06 वर्षीय बच्चे के गुम होने की सूचना प्राप्त हुई सूचना पर थाना छपार पुलिस द्वारा परिजनों व ग्रामीणों के साथ बच्चे की तलाश के लिये सर्च आपरेशन लांच किया गया तथा बच्चे को बरामद किया गय। बच्चे द्वारा बताया गया कि गांव के ही व्यक्ति द्वारा उसके साथ गलत काम किया गया है। थाना छपार पुलिस द्वारा बच्चे को चिकित्सकीय परीक्षण/उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया तथा प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध कठोर धाराओं में मु0अ0सं0- 044/2026 धारा – 137(2)/115(2) बीएनएस व 5M/6 पोस्को एक्ट व 3(2)5 , 3(2)5A SC/ST एक्ट पंजीकृत किया गया एवं उच्चाधिकारीगण द्वारा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। आज गठित पुलिस टीमों को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त घटना को कारित करने वाला अभियुक्त ग्राम रेई मार्ग से आने वाला है तथा कहीं बाहर भागने की फिराक में है। सूचना पर थाना छपार पुलिस टीम द्वारा रेई कट पर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया । कुछ समय पश्चात रेई की तरफ से 01 संदिग्ध व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा रूकने का इशारा किया गया। अभियुक्त पुलिस टीम को देखकर भागने लगा तथा ईंख के खेत में घुस गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की घेराबन्दी की गयी तथा आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी। अभियुक्त द्वारा पुलिस की चेतावनी को दरकिनार करते हुए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीतय से फायरिंग की गयी। अभियुक्त द्वारा की गयी फायरिंग से पुलिस टीम बाल-बाल बची। थाना छपार पुलिस द्वारा अभियुक्त की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्ष्रार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें अभियुक्त घायल हो गया। थाना छपार पुलिस द्वारा अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना छपार पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह पहले भी थाना नई मण्डी से जेल जा चुका है, थाना छपार पुलिस द्वारा अभियुक्त के विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी भी की जा रही है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सुक्रमपाल पुत्र सोहरण निवासी ग्राम बढेडी थाना छपार, मुजफ्फरनगर है।
छत्तीसगढ़: युवाओं के लिए भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती अभियान हुआ शुरू
उत्तर प्रदेश: डेढ़ वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गुजरातः किसानों ने सौनी योजना के तहत पानी की पाइपलाइन और सिंचाई सुविधा की मांग उठाई
हरियाणा: महिला से पर्स छीनने वाला आरोपी 2 घंटे में गिरफ्तार, ₹10,000 रूपए हुए बरामद
गुजरातः सुर्यपरा गांव के किसानों ने सौनी योजना के तहत पानी की पाइपलाइन और चेक डेम की करी मांग