-
☰
हरियाणा: महिला से पर्स छीनने वाला आरोपी 2 घंटे में गिरफ्तार, ₹10,000 रूपए हुए बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: पुलिस अधीक्षक हांसी श्री अमित यशवर्धन, भा.पु.से. के कुशल नेतृत्व में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जिला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला से पर्स छीनने वाले युवक को मात्र 2 घंटे के भीतर काबू करने में अहम सफलता हासिल की गई है तथा छिने गए 10,000 रुपये की शत-प्रतिशत रिकवरी की गई है।
विस्तार
हरियाणा: पुलिस अधीक्षक हांसी श्री अमित यशवर्धन, भा.पु.से. के कुशल नेतृत्व में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जिला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला से पर्स छीनने वाले युवक को मात्र 2 घंटे के भीतर काबू करने में अहम सफलता हासिल की गई है तथा छिने गए 10,000 रुपये की शत-प्रतिशत रिकवरी की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए निरीक्षक सुनील कुमार, अतिरिक्त थाना प्रभारी थाना शहर हांसी ने बताया कि हांसी शहर में एक महिला से अज्ञात युवक द्वारा पर्स छीनकर फरार होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक हांसी के निर्देशानुसार एवीटी स्टाफ हांसी व थाना शहर हांसी की पुलिस टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी व तलाशी अभियान शुरू किया। शिकायतकर्ता मूर्ति देवी निवासी आर्य नगर, हांसी ने अपनी लिखित शिकायत में बताया कि वह दोपहर करीब 1:00 बजे बाजार से सामान खरीदकर वापस घर जा रही थी। जब वह भाटिया कुटिया के पास पहुंची, तो पीछे से एक युवक आया और उसके हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गया। पर्स में 10,000 रुपये नकद थे। शिकायत के आधार पर थाना शहर हांसी में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया। पुलिस टीम ने तत्परता व सूझबूझ से कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज व गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी युवक की पहचान कर ली और घटना के लगभग 2 घंटे के भीतर ही एवीटी स्टाफ हांसी ने आरोपी को काबू कर लिया। मामले की आगामी कार्यवाही करते हुए थाना शहर हांसी पुलिस द्वारा आरोपी अजय उर्फ चिंनी पुत्र गुलाब सिंह निवासी लाल सड़क हांसी को नियमानुसार गिरफ्तार कर घटना स्थल की निशानदेही करवाई गई तथा उसके कब्जे से छिने गए 10,000 रुपये बरामद कर शत-प्रतिशत रिकवरी की गई है। आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश किया जाएगा तथा मामले में आगामी जांच जारी है।
छत्तीसगढ़: युवाओं के लिए भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती अभियान हुआ शुरू
हरियाणा: 6 वर्षीय बच्चे को बहला-फुसलाकर ले जाने तथा कुकर्म करने वाले एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: डेढ़ वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गुजरातः किसानों ने सौनी योजना के तहत पानी की पाइपलाइन और सिंचाई सुविधा की मांग उठाई
गुजरातः सुर्यपरा गांव के किसानों ने सौनी योजना के तहत पानी की पाइपलाइन और चेक डेम की करी मांग