Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, एसडीएम राजेश खोथ ने किया संबोधित

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Anil , Date: 23/06/2026 06:00:47 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 23/06/2026 06:00:47 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हांसी जिला को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य को लेकर से चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को स्थानीय जगदीश कॉलोनी में एक प्रेरणादायक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विस्तार

हरियाणा: हांसी जिला को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य को लेकर से चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को स्थानीय जगदीश कॉलोनी में एक प्रेरणादायक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम राजेश खोथ ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और क्षेत्रवासियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए नशा मुक्त जीवन अपनाने का आह्वान किया। एसडीएम राजेश खोथ ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि उसके परिवार, समाज और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को भी प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है, समाज के हर वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने नशा पीड़ित लोगों से अपील की है कि वे नशे की लत को त्यागकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ें और अपने जीवन को नई दिशा दें।


उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य केवल नशे के खिलाफ कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक कर इस बुराई से दूर करना भी है। इसके लिए लगातार गांवों, कॉलोनियों और शहरी क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इस दौरान एसडीएम ने जगदीश कॉलोनी के निवासियों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। स्थानीय लोगों ने बिजली ट्रांसफार्मर की स्थिति को लेकर अपनी समस्या उनके समक्ष रखी, जिस पर एसडीएम ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मौके पर ही बिजली विभाग के एक्सईएन से मोबाइल फोन पर बातचीत की और ट्रांसफार्मर को जल्द शिफ्ट करने के निर्देश दिए। क्षेत्रवासियों ने एसडीएम के कार्य प्रणाली की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने नशा मुक्त समाज बनाने के संकल्प को दोहराया और प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया। एसडीएम राजेश खोथ ने कहा कि प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा इस प्रकार के जनजागरूकता अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।