-
☰
हरियाणा:नशा छोड़ने की राह पर कदम बढ़ा रहे युवाओं का हाथ थाम रही हिसार पुलिस
- Photo by :
संक्षेप
हरियाणा: पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, IPS के सफल नेतृत्व में हिसार पुलिस का नशा मुक्ति अभियान अब केवल जागरूकता कार्यक्रमों तक सीमित नहीं है, बल्कि नशे की गिरफ्त में आए लोगों को उपचार से जोड़ने और उनके परिवारों का सहयोग करने तक पहुंच चुका है।
विस्तार
हरियाणा: पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, IPS के सफल नेतृत्व में हिसार पुलिस का नशा मुक्ति अभियान अब केवल जागरूकता कार्यक्रमों तक सीमित नहीं है, बल्कि नशे की गिरफ्त में आए लोगों को उपचार से जोड़ने और उनके परिवारों का सहयोग करने तक पहुंच चुका है। इसी कड़ी में नशा मुक्ति टीम हिसार द्वारा थाना आजाद नगर एवं थाना अर्बन एस्टेट क्षेत्र के गांव सातरोड खुर्द तथा माल कॉलोनी, कैमरी रोड हिसार में विशेष अभियान चलाया गया। टीम ने स्थानीय एमसी, ग्रामीणों एवं शहरवासियों से संवाद कर नशा पीड़ितों और उनके परिवारजनों से मुलाकात की तथा उन्हें उपचार लेने और नशे की लत से बाहर निकलने के लिए प्रेरित किया। जागरूकता के साथ उपचार तक पहुंच रही पुलिस अभियान के दौरान टीम ने नशा पीड़ितों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को समझा और उन्हें नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करों के संबंध में भी लोगों से जानकारी जुटाई गई। अभियान के दौरान 3 नशा पीड़ितों की पहचान की गई। इनमें से 2 नशा पीड़ितों को नागरिक अस्पताल हिसार में पहली बार एलोपैथिक एवं आयुर्वेदिक दवा दिलवाई गई। वहीं, जिला हिसार क्षेत्र के 6 नशा पीड़ितों को नागरिक अस्पताल हिसार से दूसरी बार दवा दिलवाई गई। इसके अतिरिक्त गांव सातरोड एवं कैमरी रोड क्षेत्र के 6 नशा पीड़ितों को नशा मुक्ति टीम द्वारा उनके घर पहुंचकर पहली बार आयुर्वेदिक दवा दिलवाई गई। इस प्रकार कुल 14 नशा पीड़ितों को घर पर तथा नागरिक अस्पताल के माध्यम से आयुर्वेदिक एवं एलोपैथिक उपचार उपलब्ध करवाया गया। पुलिस का संदेश—नशा पीड़ित को अपराधी नहीं, उपचार और सहयोग का जरूरतमंद समझें नशा मुक्ति टीम ने ग्रामीणों एवं शहरवासियों से अपील की कि यदि उनके आसपास कोई युवक नशे की लत का शिकार है तो उसे समाज से अलग करने के बजाय उपचार और मुख्यधारा से जोड़ने में सहयोग करें। परिवारजन भी नशा पीड़ित को छिपाने के बजाय पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की सहायता लेकर उसका उपचार करवाएं। एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा “नशे के खिलाफ हमारी लड़ाई केवल नशा बेचने वालों तक सीमित नहीं है। हमारा प्रयास है कि नशे की गिरफ्त में फंसे हर व्यक्ति को उपचार, परिवार का सहयोग और समाज में दोबारा सम्मान के साथ जीने का अवसर मिले। एक युवक का नशा छोड़ना केवल एक व्यक्ति की जिंदगी बचाना नहीं, बल्कि पूरे परिवार का भविष्य बचाना है।” उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि नशा मुक्त हिसार के अभियान में पुलिस का सहयोग करें, नशा तस्करों की सूचना दें और नशे से पीड़ित युवाओं को उपचार के लिए प्रेरित करें। “नशे के खिलाफ सख्ती, नशा पीड़ितों के साथ संवेदनशीलता।”
टीम ने लोगों से नशा तस्करों के बारे में जानकारी देने की भी अपील की, ताकि नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
हिसार पुलिस का संकल्प —
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर रक्षाबंधन पर्व के मौके पर जनपद पुलिस पूरी तरह अलर्ट
उत्तर प्रदेश: अंबेहटा में रक्षाबंधन पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर सड़क विकास कार्यों का नगर विधायक राजीव गुंबर ने किया शुभारंभ
गुजरात: ITI हांसी व महिला आईटीआई में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बिहार: बैरिया वार्ड-13 में संगठन को मजबूत करने को लेकर बैठक हुई आयोजित