-
☰
हरियाणा: यातायात नियम तोड़ने वालों पर हिसार पुलिस की सख्त कार्रवाई, 292 वाहनों के कटे चालान
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हिसार पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार जिले में यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने हेतु विशेष अभियान चलाया गया।
विस्तार
हरियाणा: हिसार पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार जिले में यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना एवं यातायात पुलिस की टीमों द्वारा प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर वाहन जांच की गई। जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 292 वाहन चालकों के चालान किए गए। यह कार्रवाई बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ट्रिपल राइडिंग, मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन चलाने, गलत दिशा में वाहन चलाने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध की गई।
पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिले में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें। हिसार पुलिस का उद्देश्य चालान करना नहीं, बल्कि लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। आमजन की सुरक्षा के हित में यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।
उत्तर प्रदेश: एथेनॉल प्लांट विवाद पर कंपनी का जवाब, अफवाहों का किया खंडन
हरियाणा: 10 जुलाई तक हर हाल में पूरा होगा डिजिटाइजेशन, एसडीएम ने दिए सख्त निर्देश
हरियाणा: एसआईआर अभियान में उत्कृष्ट कार्य पर बीएलओ रामफल हुए सम्मानित
राजस्थान: करंट लगने से किसान की मौत पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, जांच जारी