Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: जेजेपी को मजबूती, किंगरे सरपंच ने थामा पार्टी का दामन
 

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Ritesh , Date: 02/03/2026 04:23:22 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Ritesh ,
  • Date:
  • 02/03/2026 04:23:22 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: डबवाली हलका में जननायक जनता पार्टी को उस समय मजबूती मिली जब गांव किंगरे की मौजूदा सरपंच ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

विस्तार

हरियाणा: डबवाली हलका में जननायक जनता पार्टी को उस समय मजबूती मिली जब गांव किंगरे की मौजूदा सरपंच ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। यह शामिलीकरण कार्यक्रम जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजय सिंह चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष भाई दिग्विजय सिंह चौटाला की मौजूदगी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं ने नव-शामिल सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर पन्नीवाला मोरिका गांव से भी अनेक लोगों ने जेजेपी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी का दामन थामा।

चौ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि जेजेपी लगातार गांव-गांव में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है और आमजन की आवाज को मजबूती से उठा रही है। वहीं, दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि डबवाली हलका में पार्टी को मिल रहा समर्थन आने वाले समय में बड़ा जनसमर्थन साबित होगा।
कार्यक्रम में क्षेत्र के कई स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक भी उपस्थित रहे। शामिल हुए सभी लोगों ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प ।