Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: फतेहाबाद बार एसोसिएशन में सुनीता कल्सन का किया गया भव्य स्वागत

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Anil , Date: 26/05/2026 11:10:03 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 26/05/2026 11:10:03 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा की नवनिर्वाचित सदस्य अधिवक्ता सुनीता रजत कल्सन का आज फतेहाबाद बार एसोसिएशन में पहुंचने पर अधिवक्ताओं द्वारा भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

विस्तार

हरियाणा: बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा की नवनिर्वाचित सदस्य अधिवक्ता सुनीता रजत कल्सन का आज फतेहाबाद बार एसोसिएशन में पहुंचने पर अधिवक्ताओं द्वारा भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों और फूल मालाओं के साथ अधिवक्ताओं ने उनका अभिनंदन करते हुए बार एसोसिएशन के कॉन्फ्रेंस हॉल तक स्वागत जुलूस निकाला। इस अवसर पर बार एसोसिएशन फतेहाबाद के प्रधान दिनेश गेरा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अधिवक्ता सुनीता कल्सन का स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे। महिला अधिवक्ताओं की ओर से अधिवक्ता सुमनलता सिवाच ने महिला वकीलों की समस्याओं एवं मांगों को बार काउंसिल सदस्य सुनीता कल्सन के समक्ष रखते हुए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में महिला वकीलों के लिए अलग बार रूम, गोपनीय एवं निजी सुविधाएं तथा स्वच्छ शौचालय व्यवस्था की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। वहीं फतेहाबाद बार एसोसिएशन की ओर से अधिवक्ता जिले सिंह वर्मा ने अधिवक्ता सुनीता कल्सन को ज्ञापन सौंपते हुए “एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट” लागू करने की मांग रखी। अधिवक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में वकीलों की सुरक्षा के लिए यह कानून अत्यंत आवश्यक हो चुका है।


महिला अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता सुनीता कल्सन को पगड़ी पहनाकर एवं फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त बार एसोसिएशन फतेहाबाद की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया गया। अपने संबोधन में अधिवक्ता सुनीता कल्सन ने फतेहाबाद बार एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि फतेहाबाद बार एसोसिएशन की मांगों को बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा में प्रमुखता से उठाया जाएगा तथा उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट का ड्राफ्ट तैयार किया जा चुका है, लेकिन राजनीतिक कारणों से इसे अब तक लागू नहीं किया गया। उन्होंने आश्वासन दिया कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा एवं अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से उठाया जाएगा और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करवाने के लिए निरंतर संघर्ष किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सभी अधिवक्ताओं को मिठाई वितरित की गई। इसके उपरांत अधिवक्ता सुनीता कल्सन ने अधिवक्ता अशोक कुमार, कुलदीप सिंह बौद्ध, अधिवक्ता जिले सिंह वर्मा, पूर्व प्रधान नरेश सोनी एवं रोहित गोदारा सहित अन्य अधिवक्ताओं के चैंबर्स में पहुंचकर जलपान ग्रहण किया। इस अवसर पर अधिवक्ता कुलदीप सिंह बौद्ध, ए.के. होतलाव, जिले सिंह वर्मा, विनोद सैनी, सुधा रानी (पूर्व उपाध्यक्ष), नरेश सोनी (पूर्व अध्यक्ष), प्रदीप बेनीवाल (पूर्व अध्यक्ष), छोटूराम वर्मा, डी.डी. कसवां, सीताराम बेनीवाल, सुमनलता सिवाच, राकेश वर्मा, वंदना गुलाटी, सुनील कालड़ा, शुभम सेठी, बंशीलाल बिश्नोई, रमेश कुमार, रोशनी ढिल्लों, ज्योति, आर.के. सेठी, ललित गुप्ता, रविंद्र भोडिया खेड़ा, शशि सिंह भोडिया खेड़ा, मीत राय सिख, सुनील काढला, शेर सिंह, सुशील कुमार सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।