Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: धमकी देने के आरोप में युवक गिरफ्तार, हिसार पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 08/07/2026 12:45:20 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 08/07/2026 12:45:20 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हिसार पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में जिले में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिविल लाइन हिसार पुलिस ने धमकी देने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

विस्तार

हरियाणा: हिसार पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में जिले में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिविल लाइन हिसार पुलिस ने धमकी देने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना सिविल लाइन में तैनात सहायक उप निरीक्षक राममेहर ने बताया कि शिकायतकर्ता की शिकायत एवं मामले की जांच के आधार पर आरोपी नवीन पुत्र सतबीर सिंह निवासी काली देवी मंदिर, सुभाष नगर, हांसी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(4) एवं 351(3) के तहत थाना सिविल लाइन हिसार में मामला दर्ज किया गया था।


मामले की गहन जांच के दौरान आरोपी की संलिप्तता पाए जाने पर पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया, जहां से बन्द जिला जेल करवाया गया। मामले की जांच जारी है तथा पुलिस यह भी पता लगा रही है कि घटना से जुड़े अन्य तथ्य अथवा किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता तो नहीं है। यदि जांच के दौरान कोई अन्य तथ्य सामने आते हैं तो नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी भी व्यक्ति द्वारा धमकी देकर भय का माहौल पैदा करने अथवा कानून अपने हाथ में लेने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, धमकी अथवा कानून व्यवस्था से जुड़ी कोई सूचना मिले तो तत्काल पुलिस को अवगत कराएं। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।