Contact for Advertisement 9919916171


झारखंड: छतरपुर नगर अध्यक्ष बनने पर अरविंद गुप्ता को किया गया सम्मानित, रांची प्रेस क्लब ने किया अभिनंदन

- Photo by : social media

झारखंड  Published by: Arun Kumar Ravi , Date: 02/05/2026 05:43:13 pm Share:
  • झारखंड
  • Published by: Arun Kumar Ravi ,
  • Date:
  • 02/05/2026 05:43:13 pm
Share:

संक्षेप

झारखंड: पलामू छतरपुर नगर अध्यक्ष निर्वाचित होने के उपरांत अरविंद गुप्ता को रांची प्रेस क्लब द्वारा सम्मानित किया गया।

विस्तार

झारखंड: पलामू छतरपुर नगर अध्यक्ष निर्वाचित होने के उपरांत अरविंद गुप्ता को रांची प्रेस क्लब द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर को उन्होंने अपने जीवन का गर्व और भावुक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद नेशनल मीडिया में कार्य करने का अनुभव और फिर अपने राज्य लौटकर रांची में सक्रिय रहना उनके लिए एक यादगार यात्रा रही है। नगर अध्यक्ष ने कहा कि रांची प्रेस क्लब ने उन्हें केवल एक मंच ही नहीं दिया बल्कि एक नई पहचान भी दी है। क्लब के सदस्यों द्वारा मिला यह सम्मान उनके लिए अत्यंत अनमोल है।


उन्होंने सभी वरिष्ठ पत्रकारों, अभिभावकों, मित्रों एवं साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि छतरपुर नगर पंचायत के विकास में रांची प्रेस क्लब का सहयोग और मार्गदर्शन आगे भी मिलता रहेगा। अचानक आयोजित इस कार्यक्रम में कई शुभेच्छुओं से मुलाकात नहीं हो पाने पर उन्होंने खेद व्यक्त किया और सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
अंत में उन्होंने कहा सदैव आप सभी के साथ खड़ा रहने का संकल्प है यह सम्मान न केवल उनकी उपलब्धियों का प्रतीक है, बल्कि आने वाले समय में जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को और अधिक मजबूत करता है।