-
☰
मध्य प्रदेश: बिजली संकट से परेशान किसानों का प्रदर्शन, 10 घंटे नियमित आपूर्ति की मांग
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: बुधवार को पुनासा क्षेत्र के किसानो ने क्षेत्र में लगातार बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान किसानों ने पुनासा स्थित विद्युत वितरण कंपनी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और अपनी नाराजगी जाहिर की।किसानों ने कनिष्ठ अभियंता को ज्ञापन सौंपकर कृषि कार्यों के लिए नियमित एवं पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने की मांग की।
विस्तार
मध्य प्रदेश: बुधवार को पुनासा क्षेत्र के किसानो ने क्षेत्र में लगातार बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान किसानों ने पुनासा स्थित विद्युत वितरण कंपनी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और अपनी नाराजगी जाहिर की।किसानों ने कनिष्ठ अभियंता को ज्ञापन सौंपकर कृषि कार्यों के लिए नियमित एवं पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने की मांग की। किसानों ने बताया कि पिछले चार दिनों से कृषि फीडरों पर पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है, जिससे खेतों में खड़ी फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। समय पर पानी नहीं मिलने से फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। नवलगांव, गुर्जरखेड़ी,नांदखेड़ा,धमनगांव,लालखार सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों ने प्रतिदिन लगातार 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की मांग उठाई। किसानो के समर्थन मे पहुंचेंगे कॉंग्रेसी। प्रदर्शन के दौरान किसानों के समर्थन में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह पुरनी,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि नारायण सिंह तोमर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पुनासा अध्यक्ष दिनेश पंवार भी उपस्थित रहे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह पुरनी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर किसानों को तत्काल पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर बिजली नहीं मिलने से उनकी फसलें प्रभावित हो रही हैं। किसानो की समस्याओ के समर्थन मे पहुंचें कांग्रेस ने नेताओं ने कहा कि जल्द ही नियमित बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई और किसानों को नुकसान हुआ तो कांग्रेस किसानों के साथ मिलकर बिजली विभाग कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेगी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों एवं आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा उनके साथ खड़ी है।वहीं किसानों ने भी चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नियमित विद्युत आपूर्ति शुरू नहीं की गई तो क्षेत्र के किसान बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
उत्तर प्रदेश: महिला की हत्या व लूट का हुआ खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
झारखण्ड: डॉ. कौशल किशोर जायसवाल का वनराखी आंदोलन 50 वर्ष पूर्ण, पर्यावरण संरक्षण की प्रेरक मिसाल
उत्तर प्रदेश: रानू सोनी के जन्मदिन पर उत्सव, समर्थकों ने दी शुभकामनाएं और उज्ज्वल भविष्य की कामना
उत्तर प्रदेश: सरस शॉप का हुआ शुभारंभ, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के उत्पादों को मिला नया मंच
राजस्थान: टोंक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 101 मोबाइल बरामद, साइबर ठग गिरफ्तार और अवैध बजरी पर शिकंजा
राजस्थान: खेत पर सिंचाई करते समय किसान की अचानक मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़