Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: दर्दनाक सड़क हादसा से हुई दो दोस्तों की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Radheshyam Gurjar , Date: 26/05/2026 11:31:22 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Radheshyam Gurjar ,
  • Date:
  • 26/05/2026 11:31:22 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: मूंदी थाना क्षेत्र के केनुद रोड पर सोमवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई।

विस्तार

मध्य प्रदेश: मूंदी थाना क्षेत्र के केनुद रोड पर सोमवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दोनों युवक आपस में घनिष्ठ मित्र थे और सिंगाजी पावर प्लांट की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। घटना के बाद उनके गृहग्राम मोहद और रणगांव सहित आसपास के क्षेत्रों में मातम का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा सोमवार रात करीब 10 बजे केनुद रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों युवक मोटरसाइकिल से केनुद की ओर से मूंदी आ रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान धर्मेंद्र पिता मुकेश (25 वर्ष), निवासी ग्राम मोहद तथा महेंद्र पिता बलराम सिंह (25 वर्ष), निवासी ग्राम रणगांव थाना जावर के रूप में हुई है। दोनों युवक अविवाहित थे और राजपूत समाज से संबंध रखते थे। घटना के बाद दोनों युवकों को तत्काल मूंदी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन, ग्रामीण और परिचित अस्पताल पहुंच गए। मंगलवार सुबह भी अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ लगी रही। घटना की जानकारी मिलने पर निमाड़खेड़ी के पूर्व विधायक ठाकुर राजनारायण सिंह पुरनी भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। इधर, मूंदी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और जल्द ही हादसे के कारणों का पता लगाया जाएगा।