Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: गहलोत के जन्मदिन पर सेवा की मिसाल, रक्तदान शिविर का पोस्टर विमोचन

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 02/05/2026 05:59:59 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 02/05/2026 05:59:59 pm
Share:

विस्तार

राजस्थान: टोंक के जयपुर में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिवस 3 मई के अवसर पर बैरवा धर्मशाला रेनवाल मांझी में एनएसयूआई नेता किशन बैरवा के नेतृत्व में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन शुक्रवार उनके करकमलों द्वारा किया गया। एनएसयूआई नेता किशन बैरवा के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा कार्य को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अशोक गहलोत से मुलाकात कर कार्यक्रम की जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने इस पुनीत पहल की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जो किसी जरूरतमंद को जीवनदान देने का कार्य करता है। कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि 3 मई को आयोजित होने वाले इस रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं एवं समाजसेवियों की भागीदारी। 

सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही आमजन से भी अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दें। किशन बैरवा ने बताया यह आयोजन सेवा, समर्पण और मानवता के मूल्यों को समर्पित है, जो अशोक गहलोत की जनकल्याणकारी सोच और प्रेरणा का परिणाम है। इस दौरान हरसूलिया ग्राम पंचायत के सरपंच दयाल राम सैनी, एडवोकेट अनिल बैरवा, बैरवा धर्मशाला अध्यक्ष रामस्वरूप गोठवाल समाजसेवी हनुमान गोठवाल, गंगाराम बैरवा पूर्व सरपंच, धर्मेंद्र निठारवाल, युवा नेता जीतू टाटिवाल, हजारीलाल गोठवाल, पांचू राम बैरवा इत्यादि लोग उपस्थित रहे।