-
☰
राजस्थान: भजन सम्राट धनराज जोशी की सड़क हादसे में हुई मौत, चालक गंभीर रूप से घायल
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: मेवाड़ क्षेत्र के प्रसिद्ध भजन गायक धनराज जी जोशी का आज एक मई को सुबह पाच बजे सड़क हादसे में आकस्मिक निधन हो गया है, यह दुखद हादसा हल्दीघाटी के सेमल गाँव में भजन संध्या कार्यक्रम कर लौटते समय हुआ
विस्तार
राजस्थान: मेवाड़ क्षेत्र के प्रसिद्ध भजन गायक धनराज जी जोशी का आज एक मई को सुबह पाच बजे सड़क हादसे में आकस्मिक निधन हो गया है, यह दुखद हादसा हल्दीघाटी के सेमल गाँव में भजन संध्या कार्यक्रम कर लौटते समय हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार धनराज जी जोशी हल्दीघाटी के सेमल गाँव में आयोजित भजन संध्या कर लोट रहे थे, उनके साथ राजेंद्र सोनेरी थे। आज एक मई को सुबह क़रीब पाँच बजे दरौली और एयरपोर्ट के बीच गाड़ी अचानक अनियत्रत हो गई और पलट गई। इस दुर्घटना में धनराज जी की मौके पर ही मृत्यु हो गई हैं। हादसे में वाहन चालक राजेंद्र सोनेरी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए उदयपुर ले जाया गया जहाँ उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है की कार्यक्रम से लौटते समय धनराज जी का बेटा और अन्य साथी उदयपुर में पहले ही उतर गए थे, जिससे वह सुरक्षित बच गए। समाज के विभिन वर्गों एव कलाकारो और प्रसंकों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की ईश्वर दिवगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे।
Up Crime News: स्टंटबाज़ी के चक्कर के हुए गिरफ्तार, पुलिस प्रसाशन का आरोपियों पर बड़ा एक्शन
उत्तर प्रदेश: सामूहिक विवाह सम्मेलन में 51 जोड़ों ने हिंदू रीति-रिवाज से किया विवाह
राजस्थान: पर्यटन स्थल पर हथियारों के साथ बनाई रील्स, युवाओं में बढ़ता दिखा गुंडागर्दी का ट्रेंड
राजस्थान: गोसेवा के साथ मनाई गई वैवाहिक वर्षगांठ, समाज को दिया गया सेवा का संदेश