Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: गौ सम्मान दिवस पर अभियान संपन्न, 1551 हस्ताक्षरों के साथ ज्ञापन सौंपा गया

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Arjun Das , Date: 27/04/2026 01:24:13 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Arjun Das ,
  • Date:
  • 27/04/2026 01:24:13 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: आज साबला तहसील स्तर पर 27 अप्रैल 2026 को गौ सम्मान दिवस पर को गौ सम्मान आह्वान अभियान का प्रथम चरण संपन्न हुआl गौ माता को राष्ट्र माता, राष्ट्र देव, राष्ट्र आराध्या, राष्ट्र धरोहर अथवा राष्ट्र आधार का सम्मानित पद प्रदान करने का आह्वान किया गया साथ में गौ हत्या पर प्रतिबंध गौ संरक्षण हेतु विशेष बजट गौ चिकित्सालय आदि करने हेतु प्रार्थना पत्र देने साबला तहसील के समस्त गाँवो के गो भक्तों एवं समस्त हिंदू सनातनियों ने मिलकर एसडीएम कार्यालय साबला मे प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया l

विस्तार

राजस्थान: आज साबला तहसील स्तर पर 27 अप्रैल 2026 को गौ सम्मान दिवस पर को गौ सम्मान आह्वान अभियान का प्रथम चरण संपन्न हुआl गौ माता को राष्ट्र माता, राष्ट्र देव, राष्ट्र आराध्या, राष्ट्र धरोहर अथवा राष्ट्र आधार का सम्मानित पद प्रदान करने का आह्वान किया गया साथ में गौ हत्या पर प्रतिबंध गौ संरक्षण हेतु विशेष बजट गौ चिकित्सालय आदि करने हेतु प्रार्थना पत्र देने साबला तहसील के समस्त गाँवो के गो भक्तों एवं समस्त हिंदू सनातनियों ने मिलकर एसडीएम कार्यालय साबला मे प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया l  इस गौ सम्मान आवहान अभियान में करपत्रको के माध्यम से प्रसार प्रचार किया गया एवं साबला तहसील के समस्त गो प्रेमियों  ने इस अभियान में 1551 हस्ताक्षर करके संदेश सरकार तक पहुंचायाl हिंदू सनातनियों की और से यह प्रार्थना पत्र माननीया राष्ट्रपति महोदया, माननीय प्रधानमंत्री महोदय, राज्यपाल महोदय, मुख्यमंत्री महोदय तक  पहुंचायाl इस अभियान में 320 की संख्या रही जिसमें सन्त, गौ सेवक एवं मातृशक्ति उपस्थित रही l गौ सम्मान आह्वान अभियान टोली साबला ने संपूर्ण व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली l


Featured News