Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: जनगणना 2027 की शुरुआत, 1–15 मई तक Self-Enumeration, घर बैठे भरें अपनी जानकारी

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Mahesh Kumar Purohit , Date: 01/05/2026 12:15:22 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Mahesh Kumar Purohit ,
  • Date:
  • 01/05/2026 12:15:22 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: फलौदी जनगणना 2027 के अंतर्गत 1 मई से 15 मई 2026 तक तहत स्व-गणना (Self-Enumeration) का विकल्प प्रारंभ हो गया।

विस्तार

राजस्थान: फलौदी जनगणना 2027 के अंतर्गत 1 मई से 15 मई 2026 तक तहत स्व-गणना (Self-Enumeration) का विकल्प प्रारंभ हो गया। इस संबंध में जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने वीसी के माध्यम से ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों व प्रधानाचार्यो को विस्तृत जानकारी दी गई। जिला कलक्टर ने सभी को अपने अधीनस्थ कार्मिकों व आमजन को भी जागरूक करते हुए स्व-गणना के लिए प्रेरित करने के लिए कहा। जिला कलक्टर ने बताया कि यह बहुत आसान प्रकिया हैं। 

स्व-गणना की विधि 

जिला कलक्टर ने अपील करते हुए कहा कि जिलेवासी राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए निर्धारित se.census.gov.in पोर्टल पर जायेंगे। पोर्टल पर एक पेज खुलेगा जिसपर राज्य के नाम और Captcha का बाक्स प्रदर्शित होगा। राज्य का नाम चयन करते हुए Captcha को भर कर आगे बढ़ना होगा तत्पश्चात एक नया पेज खुलेगा। इस पेज पर गणना करने वाले का नाम,मोबाइल नंबर से संबंधित बॉक्स में जानकारी भरी जायेगी। इन्हें Save & Proceed करने के उपरांत एक नया पेज खुलेगा। इस पेज पर भाषा चयन करना होगा एवं 6 अंकों का ओटीपी भरना होगा।  इसके बाद जिला का चयन करते हुए पिन कोड एवं पता अंकित और Land Mark अंकित करेंगे। इसके पश्चात उनके द्वारा अंकित किये गये पते का Map प्रदर्शित होगा।  प्रदर्शित Map पर अपना भवन / मकान मार्क करेंगे और आगे बढ़ेंगे। पोर्टल पर जनगणना से संबंधित प्रश्नावली प्रदर्शित होगी जिसके जवाब आप स्वयं भरेंगे और आगे बढ़ेंगे। तत्पश्चात 11 अंकों का एक Self Enumeration ID आपके मोबाइल नंबर पर मैसेज के माध्यम से प्राप्त होगा।

जिला कलक्टर ने बताया कि 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक होने वाली गणना के क्रम में  Generate Self Enumeration ID को अपने क्षेत्र के प्रगणक को वह उपलब्ध करायेगा। प्रगणक ID को सत्यापित करेगा। यदि किसी प्रकार के सुधार की आवश्यकता प्रतीत होगी तब प्रगणक उसमें अपेक्षित सुधार कर सकेगा।  इस प्रकार स्व-गणना के माध्यम से गणना की प्रक्रिया पूर्ण होगी। 


अधिकारियों व कार्मिकों ने की स्वयं गणना 

इस दौरान वीसी में उपस्थित उपखंड अधिकारियों, तहसीलदार, प्रधानाचार्यो ने अपने फोन के माध्यम से स्वयं गणना करते हुए अजान को भी उत्साह के साथ जनगणना 2027 में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर अजय,उप निदेशक सांख्यिकी मोहन लाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।


Featured News