Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: शिवरात्रि को लेकर चिन्ता हरण महादेव मंदिर का पोस्टर विमोचन किया गया 

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Mahesh Kumar Purohit , Date: 13/02/2026 11:38:57 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Mahesh Kumar Purohit ,
  • Date:
  • 13/02/2026 11:38:57 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: फलोदी इन्दिरा कॉलोनी स्थित चिन्ता हरण महादेव मंदिर में आगामी महाशिवरात्रि पर भव्य जागरण आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं।

विस्तार

राजस्थान: फलोदी इन्दिरा कॉलोनी स्थित चिन्ता हरण महादेव मंदिर में आगामी महाशिवरात्रि पर भव्य जागरण आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में 12 फरवरी को कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन किया गया।एम.बी. ग्रुप के विशंभर बोहरा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धा और उल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 15 फरवरी की सायं 7 बजे महाआरती का आयोजन होगा, जिसके बाद रात 8 बजे से भजन संध्या का शुभारंभ होगा। इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायक बबलू व्यास अपनी प्रस्तुति देंगे।पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में विशंभर बोहरा, अनुराग व्यास, जसराज व्यास, रमेश नागल, हनुमान भाटी, करण, मुकेश बोहरा, मुकेश नागल, मगराज नागल सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।इस आयोजन का संचालन एम.बी. ग्रुप एवं समस्त इन्दिरा कॉलोनी वार्ड नंबर 35 द्वारा किया जा रहा है। श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।