-
☰
राजस्थान: नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का जयपुर में प्रदर्शन, भाजपा मुख्यालय का घेराव
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कोटपूतली नीट पेपर लीक घोटाले के खिलाफ और 20 लाख से अधिक छात्रों को न्याय दिलाने के लिए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राजधानी जयपुर की सड़कों पर भारी विरोध प्रदर्शन कर भाजपा मुख्यालय का घेराव किया गया।
विस्तार
राजस्थान: कोटपूतली नीट पेपर लीक घोटाले के खिलाफ और 20 लाख से अधिक छात्रों को न्याय दिलाने के लिए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राजधानी जयपुर की सड़कों पर भारी विरोध प्रदर्शन कर भाजपा मुख्यालय का घेराव किया गया। कोटपूतली से कांग्रेस एससी विभाग के जिलाध्यक्ष तारा पूतली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्षन में भाग लिया। इस दौरान सुरेन्द्र मीणा पावटा, देवांश सिंह प्रागपुरा, देशराज आर्य, आर्यन चौधरी, लोकेश कुमार समेत अनेक कार्यकर्ता जयपुर पहुंचे। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये तारा पूतली ने कहा कि युवाओं का गुस्सा सड़कों पर है, जब तक पेपर लीक माफियाओं को सजा नहीं मिलती और छात्रों को न्याय नहीं मिलता कांग्रेस का कार्यकर्ता सड़क पर संघर्ष करता रहेगा। राजधानी जयपुर में पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुये भाजपा मुख्यालय का घेराव किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब तक पेपर लीक माफियाओं को कड़ी सजा नहीं मिलती, तब तक छात्रों के भविष्य के लिए उनका यह संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवा नेताओं ने इंदिरा गांधी भवन (पीसीसी मुख्यालय) से भाजपा मुख्यालय तक पैदल मार्च निकाल कर भाजपा मुख्यालय का घेराव किया। एनएसयुआई ने निकाली शांतिपूर्ण पैदल यात्रा :- नीट अभ्यर्थियों के साथ हो रहे अन्याय के विरोध में एनएसयूआई द्वारा शांतिपूर्ण पैदल यात्रा निकाली गई। पैदल यात्रा राजधानी जयपुर में गुर्जर की थड़ी से शुरू होकर त्रिवेणी चौराहा तक निकाली गई। जिसमें कोटपूतली से कार्यकर्ता कांग्रेस नेता तारा पूतली के नेतृत्व में शामिल हुए। जहाँ एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में भाग लिया। यात्रा में शामिल युवाओं, कार्यकर्ताओं व छात्रों ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि परीक्षा के लिए लाखों छात्र दिन-रात मेहनत करते हैं। उनके माता-पिता के बड़े सपने जुड़े होते हैं। देश के भविष्य के साथ इस तरह का खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जायेगा।
उत्तर प्रदेश: वाहन चेकिंग में पुलिस-बदमाशों की हुई भिड़ंत, गोली लगते ही धराए शातिर अपराधी
हरियाणा: आयुर्वेदिक ओपीडी में बढ़ा मरीजों का भरोसा, एक साल में 5475 लोगों ने लिया उपचार
राजस्थान: निवाई यूनिवर्सिटी में ACB की रेड, रिश्वत लेते प्रोफेसर हुआ गिरफ्तार
राजस्थान: जनसुनवाई में उमड़ी लोगों की भारी भीड़, कलेक्टर टीना डाबी ने 7 घंटे में सुनीं 383 शिकायतें
राजस्थान: हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव