-
☰
राजस्थान: शैक्षिक संगोष्ठी में नवाचार, योजनाओं और पर्यावरण संरक्षण पर मंथन
- Photo by : social media
विस्तार
राजस्थान: उनियारा में आयोजित इस दो दिवसीय शैक्षिक संगोष्ठी में शिक्षा जगत के विभिन्न नवाचारों और विभागीय योजनाओं पर गहन मंथन पीएम श्री महात्मा गाँधी विद्यालय अलीगढ़ के प्रधानाचार्य सत्येंद्र पाल ने जानकारी देते हुए बताया की में इस कार्यक्रम में PEEO ककोड रेखा कुमारी द्वारा छात्रवृत्ति, पालनहार योजना, शाला दर्पण पोर्टल और मिशन स्टार्ट' जैसे तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई, साथ ही हरियालो राजस्थान अभियान के तहत वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। संगोष्ठी के दूसरे दिन नो बैग डे, व्यावसायिक शिक्षा और वित्तीय प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों के साथ-साथ सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों का सम्मान किया गया, जहाँ सभी संस्था प्रधानों को टीम भावना के साथ शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने और सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रेरित किया।