Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, अलका गुर्जर बोलीं- राष्ट्र की एकता के लिए दिया सर्वोच्च बलिदान

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 23/06/2026 05:55:42 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 23/06/2026 05:55:42 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: टोंक से एस रहमान। डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया/अल्का गुर्जर।

विस्तार

राजस्थान: टोंक से एस रहमान। डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया/अल्का गुर्जर। डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान देशवासियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत रहेगा चंद्रवीर चौहान। भारतीय जनता पार्टी टोंक द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय टोंक पर मनाया गया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता  भाजपा राष्ट्रीय मंत्री व राज्यसभा सांसद डॉ. अलका सिंह गुर्जर रही।डॉ. अलका सिंह गुर्जर का राज्यसभा सांसद बनने के प्रथम बार टोंक पधारने पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने बड़ी माला व चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया गया।।इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए दिए गए योगदान को याद किया।कार्यक्रम में डॉ. अलका सिंह गुर्जर ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अलग विधान, अलग प्रधान और अलग निशान के विरोध में उन्होंने जो संघर्ष किया, वह भारतीय लोकतंत्र और राष्ट्रवाद के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। उनका बलिदान देश को एकसूत्र में बांधने की प्रेरणा देता है।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज जिस वैचारिक शक्ति और राष्ट्रसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ रही है, उसकी आधारशिला डॉ. मुखर्जी जैसे महापुरुषों ने रखी थी। भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना से कार्य करना चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करने का कार्य किया है। इससे देश की एकता और मजबूत हुई है तथा जम्मू-कश्मीर विकास की मुख्यधारा से जुड़ा है।भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन देशभक्ति, त्याग और राष्ट्र समर्पण का प्रतीक था।डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता एवं अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” का उद्घोष करते हुए जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद के खिलाफ आवाज बुलंद की थी।उन्होंने कहा कि उनका जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग और राष्ट्रवाद की प्रेरणा देता है।उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए जो संघर्ष किया, वही आज भाजपा की विचारधारा की मूल प्रेरणा है।चौहान ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।कार्यक्रम में जिला प्रभारी , सहप्रभारी  सहित अन्य  भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।