Contact for Advertisement 9919916171



राजस्थान: भीषण गर्मी में बिजली विभाग की मेहनत लाई रंग, 33 घंटे की मशक्कत के बाद बहाल हुई सप्लाई

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 26/05/2026 10:34:31 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 26/05/2026 10:34:31 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपूतली भीषण गर्मी के मौसम में प्रतिवर्ष अघोषित विधुत कटौती, लाईन फॉल्ट को लेकर आमजन के परेशान होने एवं बिजली विभाग को सवालों के घेरे में खड़े करने के समाचार तो सामने आते ही रहते हैं।

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली भीषण गर्मी के मौसम में प्रतिवर्ष अघोषित विधुत कटौती, लाईन फॉल्ट को लेकर आमजन के परेशान होने एवं बिजली विभाग को सवालों के घेरे में खड़े करने के समाचार तो सामने आते ही रहते हैं। लेकिन इस बार कोटपूतली समेत पुरे क्षेत्र में इस भीषण गर्मी के मौसम में निरन्तर बिजली सप्लाई को लेकर जेवीवीएनएल की पुरी टीम, विधुत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा किये जा रहे अथक प्रयास के समाचार बेहद सराहनीय, सकारात्मक व सार्थक हैं, जहां आमजन की विधुत कटौती की शिकायतों का अल्पसमय में ही तत्काल निराकरण किया जा रहा है, जबकि लगातार पड़ रही गर्मी के कारण कस्बा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में कूलर के स्थान पर एसी लगाये जाने का चलन चल चुका है। प्रत्येक घर में अब कूलर का स्थान अब बहुतायत में एसी लेते जा रहे हैं। ऐसे में विधुत लाईनों पर अप्रत्याशित व अघोषित दबाव बढ़ गया हैं। जिससे लाईन फॉल्ट, ट्रांसफार्मर फेल होने एवं लोड शेडिंग की घटनायें होती रहती हैं। इसके बावजूद भी विधुत विभाग द्वारा तत्परता व चुस्ती के साथ फॉल्ट निकालकर विधुत सप्लाई को बहाल रखने में सक्रियता बरती जा रही हैं। जिससे आमजन में विधुत विभाग के प्रति सोच बदलने लगी हैं। ऐसा ही नजारा कस्बे के डाबला रोड़ स्थित आदर्श नगर में देखने को मिला। जहां अत्यधिक दबाव के चलते पहले से लगा 100 केवी का ट्रांसफार्मर खराब होने व अन्डरग्राउण्ड लाईन में फॉल्ट के चलते लोगों को विधुत कटौती का सामना करना पड़ रहा था।

 

भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य शशि मित्तल, भंवर खान ने बताया कि इसकी सूचना एईएन कोटपूतली अमित ढ़ाका को दिये जाने पर उन्होंने तत्परता बरती, लेकिन लाईन का फॉल्ट निकालकर सुचारू करने में भारी समस्या का सामना करना पड़ा। एईएन ढ़ाका के नेतृत्व में जेईएन सिटी रजनीश चावला एवं विभाग के लाईनमैनों व कर्मचारियों ने लगातार 33 घण्टों तक कड़ी मशक्कत कर अन्डरग्राउण्ड फॉल्ट को ठीक किया एवं पूर्ववर्ती ट्रांसफार्मर को बदलकर 315 केवी का नया ट्रांसफार्मर नये खम्भों व वॉयर सहित पुरा स्ट्रक्चर खड़ा कर विधुत सप्लाई को सुचारू करवाया। वार्डवासियों का कहना था कि विधुत विभाग के अधिकारियों ने रात- दिन खड़े रहकर कार्य किया। यहां तक की भोजन भी मौके पर ही किया, लेकिन विधुत सप्लाई को सुचारू करके ही दम लिया। जिस पर वार्डवासियों ने राहत की सांस लेते हुये उनके प्रति आभार, धन्यवाद व कृतज्ञता व्यक्त की। उल्लेखनीय हैं कि कोटपूतली के जिला बनने के बाद विभागीय कार्यो में तेजी अब दिखने लगी हैं। विशेष तौर पर बिजली व पेयजल सप्लाई जैसे आमजन से जुड़े हुये विभाग लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कार्य कर रहे हैं। एईएन ढ़ाका रात को 02 बजे भी फोन उठाकर आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण कर रहे हैं। जिससे आमजन में विभाग की छवि काफी हद तक बदली है।