Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: खेत पर सिंचाई करते समय किसान की अचानक मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 04/06/2026 01:47:46 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 04/06/2026 01:47:46 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: पीपलू क्षेत्र के ग्राम हाड़ीकला निवासी किसान केदार पुत्र गणेश जाट (60 वर्ष) की मंगलवार दोपहर खेत पर सिंचाई के दौरान अचानक मौत हो गई।

विस्तार

राजस्थान: पीपलू क्षेत्र के ग्राम हाड़ीकला निवासी किसान केदार पुत्र गणेश जाट (60 वर्ष) की मंगलवार दोपहर खेत पर सिंचाई के दौरान अचानक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार केदार जाट मंगलवार दोपहर अपने खेत में फसल को पानी पिलाने के लिए गए थे। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वे घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। परिजन खेत पर पहुंचे तो केदार जाट खेत में अचेत अवस्था में पड़े मिले। उन्हें तत्काल उपचार के लिए टोंक के सआदत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। केदार जाट खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों एवं परिजनों ने राज्य सरकार और प्रशासन से मृतक किसान के परिवार को किसान कल्याण योजनाओं एवं आपदा राहत प्रावधानों के तहत आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है, ताकि शोकाकुल परिवार को संबल मिल सके। ग्रामीणों ने बताया कि किसान की मृत्यु से परिवार की आजीविका पर सीधा प्रभाव पड़ा है, ऐसे में प्रशासन को संवेदनशीलता दिखाते हुए नियमानुसार सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की है।