-
☰
राजस्थान: न्यू मोटर मार्केट में हुआ ध्वजारोहण, व्यापारियों ने टोंक में ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की उठाई मांग
- Photo by : social media
विस्तार
राजस्थान: टोंक न्यू मोटर मार्केट टोंक की ओर से गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यूनियन अध्यक्ष नावेद खान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में निकेश कुमार अग्रवाल, मोहम्मद सरफराज, मेहताब शाहिद, शाहिन खान, मोहम्मद इस्लामुद्दीन, धीरज अग्रवाल, संजय, विजय, मुरारी विजय सहित अन्य सदस्यों ने ध्वजारोहण कर देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान यूनियन अध्यक्ष नावेद खान ने कहा कि न्यू मोटर मार्केट में व्यापारियों और वाहन मालिकों को सरकार की ओर से आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। उन्होंने मार्केट में नल और पेयजल की उचित व्यवस्था कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि वाहनों को खड़ा करने के लिए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से व्यापारियों और वाहन मालिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने टोंक में अलग से ट्रांसपोर्ट नगर विकसित करने की भी मांग उठाई, ताकि वाहन कारोबार से जुड़े लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। नावेद खान ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर बनने से वाहन कारोबार से जुड़े व्यापारियों को व्यवस्थित स्थान मिलेगा और यातायात व्यवस्था में भी सुधार होगा। उन्होंने प्रशासन और सरकार से न्यू मोटर मार्केट की समस्याओं का जल्द समाधान करने तथा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।
गुजरात: 24 घंटे बंद रहेंगे सभी CNG पंप, डीलरों ने कमीशन बढ़ाने समेत मांगों को लेकर लिया फैसला
हरियाणा: भाजपा SC मोर्चा की बैठक, अजय खुंडिया ने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: देर रात गोलीकांड से मचा हड़कंप, कंबल फैक्ट्री कर्मचारी के सीने में लगी गोली
मध्य प्रदेश: घोड़ाखेड़ा में जलभराव से स्कूल जाने का रास्ता बंद, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार