-
☰
राजस्थान: कीचड़ और जलभराव के बीच निकली अंतिम यात्रा, बदहाल रास्ते पर भड़के लोग, जल्द निर्माण की मांग
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: टोंक शहर के महादेवाली गौतम छात्रावास के पीछे स्थित बैकुंठ धाम जाने वाले मार्ग की बदहाल स्थिति एक बार फिर सामने आई है।
विस्तार
राजस्थान: टोंक शहर के महादेवाली गौतम छात्रावास के पीछे स्थित बैकुंठ धाम जाने वाले मार्ग की बदहाल स्थिति एक बार फिर सामने आई है। आज सामने आए वीडियो में एक अंतिम यात्रा कीचड़ और भरे हुए पानी के बीच से गुजरती हुई दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दिनों में यह मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो जाता है, जिससे आम नागरिकों के साथ-साथ अंतिम यात्राओं को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासनिक अधिकारियों और संबंधित विभाग को लिखित शिकायतें एवं ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। इस घटना के बाद क्षेत्रवासियों में भारी नाराजगी है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि महादेवाली गौतम छात्रावास के पीछे बैकुंठ धाम जाने वाले इस मार्ग का शीघ्र निर्माण कराया जाए तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो। फिलहाल, यह वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश: एथेनॉल प्लांट विवाद पर कंपनी का जवाब, अफवाहों का किया खंडन
हरियाणा: 10 जुलाई तक हर हाल में पूरा होगा डिजिटाइजेशन, एसडीएम ने दिए सख्त निर्देश
हरियाणा: एसआईआर अभियान में उत्कृष्ट कार्य पर बीएलओ रामफल हुए सम्मानित
राजस्थान: करंट लगने से किसान की मौत पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, जांच जारी