-
☰
राजस्थान: श्रीमद् भागवत कथा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा, 501 महिलाओं ने लिया भाग
- Photo by :
संक्षेप
राजस्थान: टोंक पीपलू शहर के शिवालय परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह को लेकर श्रीचारभुजा नाथ मंदिर से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई।
विस्तार
राजस्थान: टोंक पीपलू शहर के शिवालय परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह को लेकर श्रीचारभुजा नाथ मंदिर से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में 501 महिलाएं सिर पर कलश धारण किए हुए उत्साह के साथ चली।कलश शोभायात्रा नगर पालिका के सदर बाजार,कोतवाली झंडा,सब्जी मंडी,बस स्टैंड से होती हुई शिवालय रोड होकर शिवालय परिसर पहुंची। शहर वासियों ने कलश शोभायात्रा का जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।शोभायात्रा में विभिन्न स्थानों से आए रामधुनी मंडल संकीर्तन करते हुए, युवा भगवान श्री राधेकृष्ण व भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए चले।शोभायात्रा में धर्म ध्वजाधारी अश्वरोही, शिव पार्वती की सजीव व मनमोहक झांकी व उनके गण के नृत्य करते हुए चले। शोभायात्रा में 11 श्रीमद् भागवत पुराण,शिव पुराण, दुर्गा सप्तशती,वाल्मीकि रामायण पुस्तकों को सिर पर धारण की हुए यजमान पूरे उत्साह के साथ चले। कथा व्यास पूज्या साध्वी सुभद्रा जी घोड़ा बग्गी में सवार होकर कथा स्थल शिवालय परिसर पहुंची।जहां पुस्तकों का, प्रधान मंडल, भूतेश्वर नाथ एवं स्थानाधीश देवों का पूजन अर्चन किया गया। तथा कथावाचक ने श्रीमद् भागवत कथा का महात्म्य बताते हुए कहा मानव को अपने पापों का शमन करने तथा भव से पार होने कथा का श्रवण करना चाहिए। कथा श्रवण से ही मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है।कथा के मध्य अनेक सुंदर-सुंदर भजन हुए जिनको श्रोता सुनकर मंत्र मुक्त होकर नृत्य करने लगे। पूरा पांडाल भक्ति रस से सरोबार रहा। इस अवसर पर आचार्य कैलाश त्रिपाठी समिति अध्यक्ष जगदीश सिंह राजावत,प्रधान यजमान रंगलाल जाट,देवनारायण स्वर्णकार,रामकल्याण विजयवर्गीय,उम्मेद चौधरी,रामरतन जाट, सत्यनारायण स्वर्णकार,राजेंद्र दाधीच,केदार शर्मा,छितरलाल जाट, प्रताप सिंह राजावत, कजोड़ माली, बाबूलाल माली,राजेश शर्मा,पवन सैनी,राजेश जैन,मक्खन जांगिड़,दिनेश स्वर्णकार,प्रभु देवंदा, रामधन जाट, बद्रीलाल जाट सहित हजारों भक्तजन उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: मंगलवार विशाल भंडारे का हुआ आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद
राजस्थान: डाइट कार्यकारिणी बैठक में शैक्षिक शोध एवं नवाचारों पर हुआ मंथन
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं को सुरक्षा व साइबर अपराध पर किया गया जागरूक
मध्य प्रदेश: दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार दुकान में घुसी, 9 वर्षीय मासूम की मौत
मध्य प्रदेश: सपा का संगठन विस्तार अभियान तेज, महंगाई-बेरोजगारी के मुद्दों पर सरकार को घेरा