Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर बड़ा हादसा, घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल 

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 03/08/2026 11:36:14 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 03/08/2026 11:36:14 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: टोंक राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर नयागांव भरनी के पास रविवार को कोटा से मौजमाबाद जैन मंदिर जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई।

विस्तार

राजस्थान: टोंक राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर नयागांव भरनी के पास रविवार को कोटा से मौजमाबाद जैन मंदिर जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में कई श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें अधिकांश महिलाएं शामिल हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों, एंबुलेंस कर्मियों और पुलिस ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर घायलों को सआदत अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पूर्व नगर परिषद सभापति लक्ष्मी जैन एवं भाजपा नेता विनायक जैन सआदत अस्पताल पहुंचे। उन्होंने भर्ती सभी घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली। दोनों नेताओं ने अस्पताल प्रशासन से घायलों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

 

इधर, स्थानीय युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की टीम भी सेवा कार्यों में जुट गई। युवाओं ने घायलों के प्राथमिक उपचार, चिकित्सकीय जांच, दवाइयों की व्यवस्था और परिजनों की सहायता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को बेहतर उपचार के लिए जयपुर रेफर कराने हेतु एंबुलेंस सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी तत्काल कराई गई। लक्ष्मी जैन ने हादसे को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि ऐसे कठिन समय में समाज और प्रशासन का दायित्व है कि प्रत्येक घायल को शीघ्र और बेहतर उपचार मिले। उन्होंने चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, अस्पताल प्रशासन, एंबुलेंस कर्मियों तथा सेवा में जुटी युवा टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।


Featured News