-
☰
राजस्थान: सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कोटपूतली सम्भागीय आयुक्त एवं जिला प्रभारी सचिव वी. सरवण कुमार ने सोमवार को नगर परिषद कोटपूतली क्षेत्र का दौरा कर शहर की सफाई व्यवस्था, कचरा प्रबंधन एवं आमजन को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का सघन निरीक्षण किया।
विस्तार
राजस्थान: कोटपूतली सम्भागीय आयुक्त एवं जिला प्रभारी सचिव वी. सरवण कुमार ने सोमवार को नगर परिषद कोटपूतली क्षेत्र का दौरा कर शहर की सफाई व्यवस्था, कचरा प्रबंधन एवं आमजन को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश देते हुए अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने पूतली कट से अग्रसेन तिराहा, मैन मार्केट, ज्योतिबा फुले सर्किल, बानसूर रोड एवं कलेक्ट्रेट रोड क्षेत्र का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरा निस्तारण व्यवस्था तथा सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना नगर परिषद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। सम्भागीय आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नियमित सफाई के साथ-साथ कचरा संग्रहण व्यवस्था को पूर्णतः व्यवस्थित रखा जाए तथा सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं जनसहभागिता सुनिश्चित करने पर भी बल दिया। इसके पश्चात सम्भागीय आयुक्त एवं जिला प्रभारी सचिव वी. सरवण कुमार ने राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का दौरा कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं, दवा वितरण प्रणाली एवं उपचार व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गर्मी के मौसम को देखते हुए उन्होंने अस्पताल प्रशासन को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पुख्ता रखने, ओआरएस काउंटर सक्रिय बनाए रखने तथा मरीजों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद कर उपचार एवं सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है तथा पात्र मरीजों को योजनाओं से अधिकतम लाभान्वित किया जाए। इस अवसर पर पीएमओ डॉ. पुष्कर राज गुर्जर ने सम्भागीय आयुक्त को अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सकीय स्टाफ, चिकित्सा उपकरणों, लैब सुविधाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी दी। सम्भागीय आयुक्त ने अस्पताल प्रबंधन को सेवाओं की गुणवत्ता निरंतर बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार रामधन गुर्जर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: मंगलवार विशाल भंडारे का हुआ आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद
राजस्थान: डाइट कार्यकारिणी बैठक में शैक्षिक शोध एवं नवाचारों पर हुआ मंथन
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं को सुरक्षा व साइबर अपराध पर किया गया जागरूक
मध्य प्रदेश: दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार दुकान में घुसी, 9 वर्षीय मासूम की मौत
राजस्थान: श्रीमद् भागवत कथा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा, 501 महिलाओं ने लिया भाग
मध्य प्रदेश: सपा का संगठन विस्तार अभियान तेज, महंगाई-बेरोजगारी के मुद्दों पर सरकार को घेरा