Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: ‘तीर्थंकरों की कहानी, आपकी जुबानी’ प्रतियोगिता का आयोजन, श्राविकाओं ने दी भावपूर्ण प्रस्तुतियां

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Mahesh Kumar Purohit , Date: 19/08/2026 03:14:03 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Mahesh Kumar Purohit ,
  • Date:
  • 19/08/2026 03:14:03 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: फलोदी पूज्य साध्वी गुरूवर्या सौम्यदर्शना श्रीजी म.सा. की पावन निश्रा में ‘तीर्थंकरों की कहानी, आपकी जुबानी’ प्रतियोगिता का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन किया गया।

विस्तार

राजस्थान: फलोदी पूज्य साध्वी गुरूवर्या सौम्यदर्शना श्रीजी म.सा. की पावन निश्रा में ‘तीर्थंकरों की कहानी, आपकी जुबानी’ प्रतियोगिता का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्राविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जैन धर्म के तीर्थंकरों के जीवन-चरित्र, संदेश, तप एवं साधना से जुड़े प्रेरक प्रसंगों को भावपूर्ण अंदाज में प्रस्तुत किया। संघ के मीडिया प्रभारी अरुण कोचर ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य जैन धर्म के 24 तीर्थंकरों के जीवन आदर्शों, सिद्धांतों तथा अहिंसा, सत्य और संयम के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना और नई पीढ़ी में धार्मिक एवं संस्कारमय भावनाओं का विकास करना था।

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागी श्राविकाओं ने तीर्थंकरों के जन्म कल्याणक, वैराग्य, दीक्षा और केवलज्ञान से जुड़े प्रसंगों को आत्मविश्वास और धार्मिक निष्ठा के साथ प्रस्तुत किया। उनकी भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रभावित किया और धर्मसभा का वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर गुरूवर्या सौम्यदर्शना श्रीजी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि तीर्थंकरों के चरित्र का केवल स्मरण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके बताए मार्ग को अपने जीवन में उतारना ही सच्ची जिन-भक्ति है। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाली विजेता श्राविकाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों के उत्साह और प्रयासों की सराहना की गई। कार्यक्रम के समापन पर प्रभावना वितरित की गई और धर्मसभा जयकारों से गूंज उठी। स्थानीय संघ एवं समाजजनों ने आयोजन को ज्ञानवर्धक और संस्कार प्रेरक बताते हुए इसकी सराहना की।